शहर

UP, Bihar Weather Report: दिल्ली- यूपी में हल्की बारिश की संभावना, आसमान में छाए रहेंगे बादल

UP, Bihar Weather Forecast Today, Aaj Ka Mausam in Uttar Pradesh, Bihar: खबरों की इस कड़ी में हम आपको बताएंगे कि आज उत्‍तर प्रदेश, बिहार, मध्‍य प्रदेश और राजस्‍थान समेत आपके शहर में आज मौसम कैसा रहेगा:

Image

आपके शहर में मौसम का हाल

UP, Bihar Weather Forecast Today: देश के अलग-अलग हिस्सों में सुबह और शाम के मौसम में ठंडक आनी शुरू हो गई है। हालांकि दिऩ में अभी भी कई जगहों पर धूप की तेजी बरकरार है। पश्चिमी विक्षोभ के दस्तक से भी मैदानी इलाकों के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। दिल्ली, यूपी और एमपी के इलाकों में हल्की बारिश भी देखने को मिल सकती है।

दिल्ली का मौसम

राजधानी दिल्ली में सुबह और शाम में मौसम में बदलाव होना शुरू हो गया है।मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। इस दौरान आसमान में हल्के बादल भी छाए रह सकते है। इसके साथ ही सर्दियां दबे पांव दस्तक देने लगेंगी। दिल्ली में हल्की बारिश के बाद दिन की धूप की तेजी में भी कमी आएगी।

यूपी का मौसम

यूपी में सुबह और शाम के मौसम में हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। यूपी के अधिकांश इलाकों में चल रही हल्की हवाएं मौसम को और ठंडा बना रही है। पश्चिमी विक्षोभ का भी असर यूपी में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार इसकी वजह से यूपी के कई इलाकों में बूंदाबांदी की संभावना है।

मध्य प्रदेश का मौसम

पश्चिमी विक्षोभ के चलते मध्य प्रदेश के आठ जिलों में आज बारिश की संभावना है। इनमें रतलाम, मंदसौर, आगर, नीमच, ग्वालियर, भिंड और श्योपुर जेसे जिले शामिल हैं। इन जिलों में मौसम विभाग ने फिर से येलो अलर्ट जारी किया है।

बिहार का मौसम

बिहार में मानसून की विदाई होने के साथ ही मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। मौसम विभाग के अनुसार नवरात्रि के दौरान यहां मौसम साफ रहेगा। हालांकि रात में मौसम सर्द रहेगा और सुबह धुंध और कोहरे का असर भी दिखेगा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article