कर्नाटक के मंड्या में केमिकल फैक्ट्री में धमाका,दो मजदूरों की मौत;चार गंभीर घायल
- Edited by: शिव शुक्ला
- Updated Feb 15, 2026, 04:27 PM IST
पुलिस ने बताया कि फैक्ट्री पिछले कुछ समय से स्थानांतरण की प्रक्रिया में थी। टैंक की सफाई के दौरान अचानक विस्फोट हो गया। फिलहाल घटना के कारणों की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।
मंड्या में फैक्ट्री में विस्फोट।
कर्नाटक के मंड्या जिले के करेकट्टे गांव के पास स्थित एक रासायनिक फैक्ट्री में रविवार को भीषण विस्फोट हो गया। इस दर्दनाक हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने इस धमाके को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अनुसार यह हादसा उस समय हुआ जब फैक्ट्री को एक स्थान से दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया जा रहा था और रासायनिक भंडारण टैंक को खाली करने की प्रक्रिया चल रही थी।
धमाका इतना तेज की...
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक,विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इतना तेज धमाका हुआ जिसकी आवाज दूर-दूर तक सुनी गई। उन्होंने बताया कि धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए। पुलिस और राहत दल ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों को मंड्या इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइसेज में भर्ती कराया गया है,जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
टैंक की सफाई के दौरान हुआ विस्फोट
पुलिस ने बताया कि फैक्ट्री पिछले कुछ समय से स्थानांतरण की प्रक्रिया में थी। टैंक की सफाई के दौरान अचानक विस्फोट हो गया। फिलहाल घटना के कारणों की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।
फैक्ट्री की सुरक्षा सवाल
स्थानीय लोगों ने फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि साल 2022 में भी यहां जहरीली गैस रिसाव की घटना हुई थी,जिससे आसपास की फसलें प्रभावित हुई थीं और पशुओं की मौत हो गई थी। किसानों और ग्रामीणों के विरोध के बाद फैक्ट्री का संचालन पहले ही बंद कर दिया गया था। अब इस हादसे ने एक बार फिर औद्योगिक सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है और जिम्मेदारों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
