शहर

जरूरत पड़ी तो एयर एंबुलेंस से भेजेंगे... ग्वालियर हादसे के पीड़ितों से मिले CM मोहन यादव, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल पहुंचकर सड़क हादसे में घायल श्रद्धालुओं से मुलाकात की। उन्होंने मुफ्त इलाज और आवश्यकता पड़ने पर एयर एंबुलेंस के निर्देश दिए हैं।

Image

घायलों से मिले मोहन यादव (फाइल फोटो | X/@DrMohanYadav51)

ग्वालियर में हुए भीषण सड़क हादसे के बाद राज्य सरकार पूरी तरह सक्रिय मोड में है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को सीधे ग्वालियर पहुंचे और ज जयारोग्य अस्पताल जाकर सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए श्रद्धालुओं से मुलाकात की। सीएम ने अस्पताल के बेड पर जाकर एक-एक मरीज से उनका हाल जाना, उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

अस्पताल में डॉक्टरों को दिए कड़े निर्देश

घायलों से मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टरों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की कोताही या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएम ने कहा कि सभी घायलों को बिना किसी बाधा के उच्च गुणवत्ता का और पूरी तरह फ्री इलाज मिलना चाहिए। डॉक्टरों के मुताबिक अधिकांश मरीजों की हालत में सुधार है, लेकिन जो एक-दो मरीज अधिक गंभीर स्थिति में हैं, उनकी सेहत पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर गंभीर रूप से घायल मरीजों को हायर मेडिकल इंस्टिट्यूट्स तक पहुंचाने के लिए एयर एंबुलेंस की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

'हर व्यक्ति की चिंता करना सरकार का काम'

मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरी सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। बीती रात की यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है। इस दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। हर व्यक्ति की चिंता करना और उनकी रक्षा करना सरकार का कर्तव्य है। स्थानीय प्रशासन और मंत्री पहले से ही राहत कार्यों पर नजर बनाए हुए हैं, और सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि प्रत्येक पीड़ित परिवार को समय पर सहायता और न्याय मिले।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article