शहर

Video: मां दुर्गा के सामने भाव विह्वल हुए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, हाथ जोड़ फूट-फूटकर रोए

Kalyan Banerjee Video: यह कोई पहली बार नहीं है जब टीएमसी सांसद इस तरह भावुक हुए हों, लेकिन इस बार का वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। संधि पूजा के बाद कल्याण बनर्जी भाव-विभोर हो गए। उनकी आंखों में आंसू थे और हाथ मां दुर्गा के सामने जुड़े हुए थे।

Image

कल्याण बनर्जी (फोटो साभार- PTI)

Kalyan Banerjee Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी मां दुर्गा की प्रतिमा के सामने हाथ जोड़कर फूट-फूटकर रोते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो श्रीरामपुर में उनके आवास 'गंगा दर्शन' में हुई दुर्गा पूजा का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि संधि पूजा के बाद कल्याण बनर्जी भाव-विभोर हो गए। उनकी आंखों में आंसू थे और हाथ मां दुर्गा के सामने जुड़े हुए थे।

मां दुर्गा के सामने भावुक हुए कल्याण बनर्जी

इस दौरान उनके मुंह से "भवतारिणी मां, जय तारा!" का जयकारा भी सुनाई दिया। यह कोई पहली बार नहीं है जब टीएमसी सांसद इस तरह भावुक हुए हों, लेकिन इस बार का वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। आमतौर पर कल्याण बनर्जी अपनी बेबाक और तीखी राजनीतिक बयानबाजी के लिए जाने जाते हैं। संसद में उनके बयानों से लेकर पूर्व उपराष्ट्रपति पर टिप्पणी तक, वे अक्सर विवादों में रहते हैं। लेकिन दुर्गा पूजा और काली पूजा के दौरान उनका बिल्कुल अलग रूप देखने को मिलता है।

कई सालों तक कल्याण बनर्जी श्रीरामपुर रेलवे स्टेशन के पास RMS ग्राउंड में होने वाली बड़ी दुर्गा पूजा के मुख्य संरक्षक रहे। वहां अष्टमी से नवमी के बीच वे अक्सर भावुक होते देखे जाते थे। अब राजनीतिक समीकरण बदलने के बाद वह पूजा भाजपा के नियंत्रण में चली गई है। इसलिए इस बार उन्होंने अपने रिहायशी परिसर में ही मां की आराधना की।

बताया जाता है कि बांकुड़ा के डोलतला स्थित अपने पैतृक घर में काली पूजा के दौरान भी कल्याण बनर्जी खुद पूजा की सामग्री जुटाने से लेकर आरती तक करते हैं और कई बार तो भावुक होकर मां की प्रतिमा को गले लगा लेते हैं। फिलहाल उनका यह भावुक वीडियो इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है, जहां एक तरफ लोग उनकी भक्ति की तारीफ कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ यह वीडियो सियासी गलियारों में भी चर्चा में है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article