शहर

गोरखपुर : घर बना श्मशान, भीषण आग में दो बच्चियां जलकर राख; कई की हालत खराब

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक घर में भीषण आग लगने से दो बच्चियों की मौत हो गई। इसके अलावा परिवार के छह अन्य लोग सदस्य झुलस गये।

Image

गोरखपुर में आग से 2 बच्चियों की मौत

Photo : BCCL

गोरखपुर: गर्मियों के महीने में आग की खबरें बढ़ती जा रही हैं। खासकर, शॉर्ट शर्किट से आग लगने की खबरें सामने आ रही है। कुछ इसी प्रकार की घटना गोरखपुर में देखने को मिली, जहां एक घर में भीषण आग लगने से दो बच्चियों की मौत हो गई और परिवार के छह अन्य सदस्य झुलस गये। पुलिस के मुताबिक, रामपुर नया गांव इलाके में मंगलवार रात करीब 10 बजे रामजी जायसवाल के घर में आग लगी।

पुलिस ने बताया कि आग उस समय लगी, जब पूरा परिवार घर के अंदर था और महिलाएं खाना बना रही थीं। सूत्रों के मुताबिक, बिजली के मीटर में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी और देखते ही देखते पूरे घर में फैल गई, जिससे पूरा परिवार घर के भीतर ही फंस गया। पुलिस ने बताया कि आग की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और जलते हुए घर से सभी आठ लोगों को बाहर निकाला। स्थायीन लोगों ने तुरंत पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने घायलों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने दो बच्चियों अंशिका (12) और कुलुश (दो) को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, घायलों में रितु (38), शिपू (13), शशि (20), मीना (50) और रूपम (20) शामिल हैं, जिनकी हालत गंभीर है। एक घायल व्यक्ति की पहचान अभी भी अज्ञात है।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि आग बिजली के मीटर में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। पुलिस अधीक्षक (नगर) कृष्ण कुमार बिश्नोई ने आग पर काबू पाने की पुष्टि की।

(इनपुट-भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article