शहर

हरियाणा में चली तबादला एक्सप्रेस! 23 IAS अधिकारियों का स्थानांतरण, देखिए किसे कहां किया गया नियुक्त

खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजा शेखर वुंद्रु को मुद्रण एवं स्टेशनरी विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।

Image

हरियाणा में 23 IAS अधिकारियों का स्थानांतरण (प्रतीकात्मक फोटो)

हरियाणा सरकार ने बृहस्पतिवार को एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 23 अधिकारियों स्थानांतरित किया। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजा शेखर वुंद्रु को मुद्रण एवं स्टेशनरी विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, नागरिक संसाधन सूचना विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव जी. अनुपमा अब नागरिक उड्डयन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव होंगी।

नगर एवं ग्राम नियोजन और शहरी संपदा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अपूर्व कुमार सिंह को उच्चतर शिक्षा विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है। उन्हें लोक निर्माण (भवन और सड़कें) और वास्तुकला विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का पदभार भी सौंपा गया है।

जय सिंह दहिया को स्कूल शिक्षा विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है

लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) और वास्तुकला विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव तथा हरियाणा सरस्वती हेरिटेज बोर्ड के सलाहकार अनुराग अग्रवाल को नगर एवं ग्राम नियोजन तथा शहरी संपदा विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।वहीं, पंकज अग्रवाल को सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग का प्रधान सचिव तथा हरियाणा सरस्वती हेरिटेज बोर्ड का सलाहकार नियुक्त किया गया है। विजय सिंह दहिया को स्कूल शिक्षा विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। वह पशुपालन और खेल विभागों का प्रभार भी संभालते रहेंगे।

आबकारी एवं कराधान विभाग तथा वित्त विभाग की आयुक्त एवं सचिव आशिमा बरार को उनकी वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ-साथ ऊर्जा विभाग की आयुक्त एवं सचिव नियुक्त किया गया है।मानव संसाधन एवं सामान्य प्रशासन विभागों के आयुक्त एवं सचिव तथा गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी फूलचंद मीणा को उनकी वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ-साथ फरीदाबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

ए मोना श्रीनिवास, जो नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में अतिरिक्त रेज़िडेंट कमिश्नर हैं, उन्हें अब हरियाणा भवन की रेज़िडेंट कमिश्नर के रूप में नियुक्त किया गया है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article