एजुकेशन

पिता परचून दुकानदार और बेटी बनी IAS, यूपीएससी में 9th रैंक लाकर रच दिया इतिहास

IAS Astha Jain Success Story: संघ लोक सेवा आयोग द्वारा हाल ही में सिविल सेवा परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी किया गया है। इस परीक्षा में राजस्थान के रावतभाटा के रहने वाले अनुज अग्निहोत्री ने पहला स्थान प्राप्त कर देश में टॉप किया है। वहीं, इस परीक्षा में उत्तर प्रदेश के शामली में कन्फेक्शनरी (परचून) की दुकान चलाने वाले अजय जैन की बेटी आस्था जैन ने 9वीं रैंक लाकर इतिहास रच दिया है।

Image

IAS Astha Jain Success Story: आईएएस आस्था जैन सक्सेस स्टोरी

IAS Astha Jain Success Story: संघ लोक सेवा आयोग द्वारा हाल ही में सिविल सेवा परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी किया गया है। इस परीक्षा में राजस्थान के रावतभाटा के रहने वाले अनुज अग्निहोत्री ने पहला स्थान प्राप्त कर देश में टॉप किया है। मीडिया और सोशल मीडिया पर यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में स्थान बनाने वाले अभ्यर्थियों की सफलता की कहानियां वायरल हो रही हैं। किसी ने संसाधनों के अभाव में तो किसी ने विपरीत परिस्थितियों में सफलता का लोहा मनवाया है। इस परीक्षा में उत्तर प्रदेश के शामली में कन्फेक्शनरी (परचून) की दुकान चलाने वाले अजय जैन की बेटी आस्था जैन ने 9वीं रैंक लाकर इतिहास रच दिया है। बचपन से कलेक्टर या डीएम बनने की ख्वाहिश रखने वाली आस्था जैन ने 9वीं रैंक हासिल की है। इससे पहले 2 बार आस्था जैन यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा क्रैक कर चुकी हैं।

यूपी के शामली की रहने वाली हैं आस्था जैन

आस्था जैन मूल रूप से शामली जिले के कांधला कस्बे की रहने वाली हैं। वर्ष 2023 में अपने पहले प्रयास में उन्होंने 131वीं रैंक हासिल कर Indian Police Service में चयन पाया था। आस्था जैन फिलहाल हैदराबाद में आईपीएस प्रशिक्षण ले रही हैं। यूपीएससी के पहले दोनों प्रयासों में उन्हें IPS ही अलॉट हुआ था लेकिन वह IAS बनना चाहती थीं।

आस्था जैन, यूपीएससी AIR 9

आस्था जैन, यूपीएससी AIR 9

पिता चलाते हैं परचून की दुकान

उत्तर प्रदेश के शामली में कन्फेक्शनरी (परचून) की दुकान चलाने वाले की बेटी आस्था जैन ने इतिहास रच दिया है। आस्था जैन के पिता अजय जैन ने मीडिया को बताया कि 4 बच्चे हैं। उन्होंने अपने सभी बच्चों को समान अवसर दिए। दूसरे बच्चे MBBS हैं और डॉक्टरी कर रहे है। आस्था की मां ममता जैन ने बताया कि बेटी ने प्रारंभिक शिक्षा कस्बे से प्राप्त करने के बाद हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई शामली के स्काटिश इंटरनेशनल स्कूल से की थी।

आस्था जैन

आस्था जैन

तीन बार क्रैक किया यूपीएससी

इससे पहले 2 बार आस्था जैन यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा क्रैक कर चुकी हैं। वर्ष 2023 में अपने पहले प्रयास में उन्होंने 131वीं रैंक हासिल कर Indian Police Service में चयन पाया था। इसके बाद वर्ष 2024 में उन्होंने फिर से परीक्षा दी और 186वीं रैंक के साथ दोबारा आईपीएस के लिए चयनित हुईं। आस्था का लक्ष्य भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाना था। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए उन्होंने लगातार मेहनत जारी रखी।

आस्था जैन सक्सेस स्टोरी

आस्था जैन सक्सेस स्टोरी

मजबूत इरादे से पाई सफलता

आस्था जैन ने दिखा दिया कि अगर इरादा मजबूत हो और मेहनत सच्ची हो, तो कोई भी सपना असंभव नहीं। उनके संघर्ष और सफलता सबके लिए प्रेरणा हैं। आस्थान जैन ने 2019 की इंटरमीडिएट की परीक्षा में 500 में से 496 अंक प्राप्त कर देश में सीबीएसई के परिणामों में चौथा स्थान हासिल किया था। इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) की डिग्री ली और वहीं रहकर कोचिंग के साथ-साथ सेल्फ स्टडी और आनलाइन माध्यमों से तैयारी जारी रखी।

यहां चेक करें यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा रिजल्ट

यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर परिणाम चेक किया जा सकता है। इस बार सिविल सेवा 2025 में रैंक 1 के साथ अनुज अग्निहोत्री ऑल इंडिया टॉपर बने हैं। उनके बाद रैंक 2 पर राजेश्वरी सुवे एम ने जगह बनाई है। वहीं तीसरे स्थान पर अकांश ढुल हैं। इस साल 958 कैंडिडेट्स ने यूपीएससी क्लियर किया है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article