किश्तवाड़ : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में 15 वर्षीय छात्रा से स्कूल के एक शिक्षक द्वारा कथित तौर पर कई महीनों तक बार-बार दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि इसके कारण छात्रा गर्भवती हो गई और गर्भपात कराने के प्रयास के बाद उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी शिक्षक और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें -'मुद्दा अब सिर्फ स्कूलों तक सीमित नहीं, मांग सीधे मदन दिलावर के इस्तीफे की होगी', रांका बोले-हम डरने वाले नहीं
शिक्षक के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन
बृहस्पतिवार देर शाम लड़की की मौत के बाद चतरू और जिले के कई अन्य हिस्सों में विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गए। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने आरोपी खालिद अहमद शेख और उसके भाई को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि शेख इंडरवाल के बुमालपोरा मिडिल स्कूल में शिक्षक ग्रेड-द्वितीय और प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात था।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें - LIVE: पुणे में आज 'छात्रों की गूंज', स्टूडेंट्स से बातचीत करेंगे राहुल गांधी, एयरपोर्ट पहुंचे कांग्रेस सांसद
गर्भपात के लिए जम्मू ले जाते समय लड़की की मौत
सूत्रों के मुताबिक, बृहस्पतिवार देर शाम गर्भपात के लिए जम्मू ले जाते समय लड़की की मौत हो गई। बाद में उसके और मृत जन्मे बच्चे के शव को उसके गांव ले जाया गया। घटना को लेकर शुक्रवार को चतरू और किश्तवाड़ के अन्य इलाकों में विरोध-प्रदर्शन हुए।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें-'सपा का वादा, नहीं टूटेगा नाता', अखिलेश यादव ने ठोकी 2027 की ताल, महंगाई से लेकर परिवारवाद तक पर दिया जवाब
पुलिस ने चतरू थाने में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इसके अलावा आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धाराओं के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।
