शहर

कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग की चर्चा के बीच सपा का बड़ा ऐलान, उमर अली खान, आशु मलिक समेत 5 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी

Image

सपा ने घोषित किए पांच प्रत्याशी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर हर पार्टी ने चुनावी शंखनाद कर दिया है। इस बीच समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे के बीच बड़ा कदम उठाया है। सपा ने पांच विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी की ओर से मंगलवार को जारी सूची में सहारनपुर, शामली, अमरोहा और ललितपुर की सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। खास बात यह है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर किसी भी राजनैतिक दल द्वारा यह पहली लिस्ट है।

समाजवादी पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक, बेहट विधानसभा सीट से उमर अली खान, सहारनपुर सीट से आशु मलिक, कैराना से नाहिद हसन, अमरोहा से महबूब अली और ललितपुर से ज्योति लोधी को उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी ने इस सूची को सोशल मीडिया पर साझा किया है।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article