शहर

Video: फरिश्ता बनकर सामने आया GRP जवान, CPR देकर बचाई यात्री की जान, वरना हो सकती थी मौत

Agra GRP Jawan CPR: सिपाही प्रेम शंकर भारद्वाज ने यात्री को नाजुक हालत में CPR दिया। CPR मिलने के बाद यात्री की हालत में सुधार हुआ और उसकी जान बच गई। सिपाही प्रेम शंकर भारद्वाज की इस तत्परता और सूझबूझ की हर तरफ चर्चा हो रही है। ​यात्री का नाम नसीर बताया जा रहा है।

Image

सिपाही ने सीपीआर देकर बचाई यात्री की जान (फोटो साभार- TNN)

Agra GRP Jawan CPR: आगरा में एक दिल छूने वाली घटना सामने आई है। यहां GRP जवान ने CPR देकर एक यात्री की जान बचाई है। यह घटना आगरा कैंट रेलवे स्टेशन की है, जहां GRP जवान फरिश्ता बनकर सामने आया। दरअसल, आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर पर मौजूद एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई। ऐसे में वहां मौजूद GRP जवान ने बिना देर किए यात्री की मदद की और उसे CPR दिया। GRP जवान के ऐन मौके पर किए गए प्रयास से यात्री की जान बच गई। जिस सिपाही ने सीपीआर देकर यात्री की जान बचाई, उनका नाम प्रेम शंकर भारद्वाज है।

नसीर नाम के यात्री की बची जान

सिपाही प्रेम शंकर भारद्वाज ने यात्री को नाजुक हालत में CPR दिया। CPR मिलने के बाद यात्री की हालत में सुधार हुआ और उसकी जान बच गई। सिपाही प्रेम शंकर भारद्वाज की इस तत्परता और सूझबूझ की हर तरफ चर्चा हो रही है। यात्री का नाम नसीर बताया जा रहा है। जिसकी जान सिपाही की सूझबूझ से बच पाई। अगर सिपाही समय पर मदद नहीं करते तो यात्री की जान पर बन सकती थी। इस घटना के बाद GRP जवानों को एस्प्रिन टैबलेट दी गई। बता दें कि एस्प्रिन टैबलेट आपात स्थिति में काम आती है। यह टेबलेट GRP जवानों को इसलिए दी गई, जिससे आपात स्थिति में जवान किसी की भी तुरंत मदद कर सकें।

आपात स्थिति के लिए जवानों को किया जागरूक

इसके अलावा आपात स्थिति से निपटने के लिए जवानों को जागरूक भी किया गया। जवानों को बताया गया कि आपात स्थिति में किस तरह से तुरंत मदद करनी है, CPR कैसे देना है और एस्प्रिन टैबलेट का इस्तेमाल कैसे करना है। आपात स्थिति के लिए जवानों को जागरूक करने का मकसद यही है कि आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर अगर फिर कभी ऐसी आपात स्थिति आए, तो जवान तुरंत यात्री की जान बचा सकें।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article