शहर

शिमला को मिलेगी ट्रैफिक जाम से मुक्ति, पांचवीं सुरंग की खोदाई पूरी; बायपास का Latest Update

Shimla News:चंडीगढ़-शिमला कॉरिडोर के तहत बन रही शिमला बायपास परियोजना में पांचवीं सुरंग का ब्रेकथ्रू पूरा हो गया है। इस परियोजना के पूरा हो जाने से शिमला को ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलेगी। यह सुरंग चलौंठी को जोड़ती है और चमियाना स्थित अटल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तक पहुंच आसान बनाएगी।

Image

शिमला को ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाएगी ये टनल (फोटो - x.com/NHAI_Official/)

Shimla News: पहाड़ों की रानी का दर्जा भले ही मसूरी को मिला हो, लेकिन शिमला की वादियां भी कम खूबसूरत नहीं हैं। हर साल हजारों पर्यटक शिमला की खूबसूरत वादियों में समय बिताने आते हैं। लेकिन ट्रैफिक जाम की वजह से कई बार पर्यटकों की यात्रा, यातना में बदल जाती है। यही कारण है कि NHAI 27.4 किमी लंबे शिमला बायपास का निर्माण कर रहा है। बायपास परियोजना के तहत कुल पांच सुरंगें बनाई जा रही हैं और अच्छी बात ये है कि पांचवी सुरंग का भी ब्रेक थ्रू हो गया है। चलिए जानते हैं पूरा अपडेट क्या है?

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी NHAI को शिमला बायपास परियोजना में एक और बड़ी सफलता हासिल हुई है। कल यानी मंगलवार 23 दिसंबर 2025 को इस महत्वाकांक्षी परियोजना की टनल नंबर 5 का सफलतापूर्वक ब्रेकथ्रू पूरा कर लिया गया है। इस टनल की खास बात यह है कि टनल शिमला बायपास के अंतिम छोर चलौंठी को जोड़ती है और इसके शुरू होने से आने वाले समय में अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान, चमियाना तक पहुंच और भी सुगम हो जाएगी। यही नहीं शिमला शहर जो लंबे समय से ट्रैफिक जाम से जूझ रहा है, उसे भी बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

कल शुरू हुआ टनल का काम

बता दें कि टनल नंबर 5 की कुल लंबाई 210 मीटर है। इसका निर्माण कार्य 22 मई 2025 को शुरू हुआ था। सिर्फ सात महीनों के रिकॉर्ड टाइम में टनल का ब्रेकथ्रू पूरा कर लिया गया है। मुश्किल पहाड़ी भू-भाग और मौसम संबंधी चुनौतियों के बावजूद इस उपलब्धि को हासिल किया गया है।

आधुनिक तकनीक से बन रही टनल

टनल का निर्माण आधुनिक NATM (न्यू ऑस्ट्रियन टनल मेथड) तकनीक से किया जा रहा है। इस तकनीक को मौजूदा समय में सुरंग निर्माण की सबसे सुरक्षित और प्रभावी तकनीकों में से एक माना जाता है। इस टेक्नोलॉजी के जरिए भू-वैज्ञानिक परिस्थितियों के अनुसार संरचना को मजबूत किया जाता है, जिससे टनल की सुरक्षा और स्थायित्व बढ़ता है।

चंडीगढ़-शिमला कॉरिडोर का अहम हिस्सा

बता दें कि NHAI की 27.4 किलोमीटर लंबी शिमला बायपास परियोजना चंडीगढ़-शिमला कॉरिडोर का काफी अहम हिस्सा है। इस परियोजना में कुल पांच सुरंगों का निर्माण किया जा रहा है, जिनमें से टनल नंबर 5 का ब्रेकथ्रू पूरा होना परियोजना के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। परियोजना के पूरी तरह चालू होने के बाद शिमला (ढली) तक की यात्रा का समय लगभग एक घंटे तक कम हो जाएगा।

यही नहीं, शिमला शहर के अंदर भी ट्रैफिक का दबाव कम होगा, जिससे जाम की समस्या में कम होगी। बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और सेब मौसम में किसानों को अपनी उपज शिमला सहित अन्य प्रमुख मंडियों तक पहुंचाने में भी काफी सुविधा होगी। NHAI अधिकारियों का कहना है कि परियोजना को तय समय-सीमा में पूरा करने के लिए काम में तेजी लाई जा रही है, ताकि आम लोगों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'