शहर

Delhi News: क्रिसमस के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी, जानें कहां बंद रहेंगी सड़कें और किन मार्गों का करें इस्तेमाल

Christmas 2025 Delhi Police Traffic Advisory: कल यानी गुरुवार 25 दिसंबर को क्रिसमस को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। ट्रैफिक एडवाइजरी आज दोपहर 2 बजे से लागू हो गई है। चलिए जानते हैं दिल्ली के किस इलाके में सबसे ज्यादा ट्रैफिक की समस्या हो सकती है और ट्रैफिक पुलिस ने इसके लिए क्या व्यवस्था की है।

Image

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने क्रिसमस के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की

Christmas 2025 Delhi Police Traffic Advisory:कोई भी त्योहार का अवसर हो, दिल्ली में ट्रैफिक जाम की स्थिति बन जाती है। क्रिसमस के मौके पर लोगों को घंटों ट्रैफिक जाम में न फंसना पड़े, इसके लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने पहले ही ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। खासतौर पर साकेत क्षेत्र में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने खास व्यवस्था की है। ट्रैफिक की यह व्यवस्था आज यानी बुधवार 24 और गुरुवार 25 दिसंबर के लिए की गई है और यह व्यवस्था दोपहर 2 बजे से लागू हो चुकी है।

इस दौरान साकेत स्थित सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल, डीएलएफ एवेन्यू मॉल और एमजीएफ मेट्रोपॉलिटन कोर्ट मॉल में होने वाले आयोजनों और खरीदारी के चलते ट्रैफिक पुलिस ने यह व्यवस्था की है। ट्रैफिक पुलिस इस दौरान इस पूरे क्षेत्र में यातायात नियंत्रित करेगी, ताकि आम लोगों को ट्रैफिक जाम से न जूझना पड़े।

क्रिसमस पर यहां भारी ट्रैफिक का अंदेशा

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार क्रिसमस के अवसर पर प्रेस एन्क्लेव रोड, साकेत और पुष्प विहार की आंतरिक सड़कें सबसे ज्यादा प्रभावित रहेंगी। भीड़ और वाहनों के दबाव को कम करने के लिए इन इलाकों में ट्रैफिक पुलिस ने विशेष ट्रैफिक इंतजाम किए गए हैं। सभी को निर्धारित डायवर्जन पॉइंट्स का पालन करने की सलाह दी गई है।

यहां रहेगा क्रिसमस पर ट्रैफिक डायवर्जन

शेख सराय रेड लाइट (एलबीएस मार्ग), एशियन मार्केट रेड लाइट (एमबी रोड) और पीटीएस मालवीय नगर रेड लाइट (श्री अरबिंदो मार्ग) पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। इसके अलावा शेख सराय से हौज रानी तक इस दौरान सभी मीडियन कट बंद रहेंगे, ताकि यातायात सुचारु रूप से चल सके और जाम की स्थिति न बने।

यहां भारी वाहनों की आवाजाही बंद

ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के अनुसार भारी वाहनों के साथ-साथ डीटीसी और क्लस्टर बसों की आवाजाही पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। प्रेस एन्क्लेव रोड पर भारी वाहन और डीटीसी/क्लस्टर बसें नहीं चलेंगी। उधर एमबी रोड और एशियन मार्केट की ओर से पुष्प विहार जाने वाली डीटीसी व क्लस्टर बसों को भी अनुमति नहीं दी जाएगी।

क्रिसमस पर इन वैकल्पिक मार्गों का करें इस्तेमाल

यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रैफिक पुलिस ने कई वैकल्पिक मार्ग भी सुझाए गए हैं। चिराग दिल्ली से आने वाली गाड़ियां खानपुर टी-प्वाइंट होते हुए एमबी रोड, लाडो सराय के रास्ते कुतुब मीनार जा सकती हैं। आईआईटी फ्लाईओवर से संगम विहार या सैनिक फार्म जाने वाले यात्री टीबी अस्पताल, लाडो सराय, एमबी रोड, चिराग दिल्ली और खानपुर के रास्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि पहले से योजना बनाकर यात्रा करें, प्रभावित मार्गों से बचें और मौके पर तैनात ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों का पालन करें। यही नहीं ताजा ट्रैफिक अपडेट के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स पर भी नजर बनाए रखें।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'