Satara Accident News: महाराष्ट्र के सातारा जिले में सोमवार देर रात पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई और सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -बीड में बिजली के झटके से मजदूर की मौत, 5 सेकंड में बाल-बाल बचा दूसरा मजदूर; CCTV में कैद हुआ हादसा
हादसे के कारण यातायात हुआ प्रभावित
अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा सोमवार देर रात एक बजकर 10 मिनट पर बजे खंडाला तहसील के शिरवल में राष्ट्रीय राजमार्ग-48 की सातारा-पुणे लेन पर हुई, जिससे इस व्यस्त मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ। राजमार्ग पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ’’एक कार पुणे से सातारा की ओर जा रही थी, तभी चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। वाहन डिवाइडर से टकराकर पलट गया, जिसके बाद वह विपरीत लेन में चला गया और एक ट्रक से टकरा गया।’’
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Jalna News: जालना में अवैध हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद; 22 तलवारें और 15 खंजर जब्त, शातिर बदमाश गिरफ्तार
क्रेन की मदद से वाहनों को हटाया गया
पुलिस ने बताया कि इस हादसे में कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान वेदांत अर्जुन वारिंगे (19), सोनलिंग धीरेंद्र ठाकुर (19), निखिल बालू राउत (20) और आदित्य बालासाहेब गरुड़ (19) के रूप में हुई है। ये सभी पुणे जिले के निवासी थे। अधिकारी ने बताया कि कार में सवार दो अन्य युवक घायल हो गए, जिनकी उम्र 20 वर्ष है और वे पुणे के कामशेत के निवासी हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को बाद में क्रेन की मदद से हटाया गया और राजमार्ग पर यातायात बहाल कराया गया।
(इनपुट - भाषा)
