शहर

राजस्थान का मौसम (15 June 2026) Rajasthan Weather Today: प्री-मानसून का असर, राजस्थान के 15 जिलों में अलर्ट जारी

राजस्थान का मौसम (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 15 June 2026: राजस्थान में प्री-मानसून गतिविधियों के बीच मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। कई जिलों में आंधी-बारिश का दौर जारी है, वहीं कुछ इलाकों में गर्मी का असर बना हुआ है।

Image

Rajasthan rain

राजस्थान में आज का मौसम (15 June 2026): राजस्थान में इन दिनों मौसम के दो रंग देखने को मिल रहे हैं। एक ओर प्री-मानसून एक्टिव होने के चलते बारिश का सिलसिला जारी है। वहीं दूसरी ओर कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश का सबसे गर्म शहर फरोदी दर्ज हुआ, जहां का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने आज राजस्थान के 15 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अगले 4 से 5 दिनों तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

राजस्थान में 15 जून को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, अलवर, दौसा और भरतपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सीकर, जयपुर, करौली, झुंझुनूं, धौलपुर, सवाई माधोपुर, कोटा, टोंक, बारां और झालावाड़ में येलो अलर्ट है। IMD के अनुसार राजस्थान में फिलहाल एक पश्चिमी विक्षोभ के साथ ही एक परिसंचरण तंत्र का प्रभाव भी बना हुआ है। जिसके कारण प्रदेश के कई हिस्सों में आज भी तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है।

राजस्थान में कहीं बारिश कहीं धूप

राजस्थान में रविवार को जयपुर, चित्तौड़गढ़ समेत कई जिलों में सुबह-सुबह तेज धूप निकली हुई थी। लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदल ली। जिसके बाद आसमान में बादल छा गए और आंधी चलने लगी। बाद में बारिश का सिलसिला भी शुरू हो गया। इस दौरान जयपुर, टोंक, अलवर, दौसा समेत कई जिलों में बारिश हुई। वहीं जोधपुर, बीकानेर और उदयपुर संभाग के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क ही बना रहा। हालांकि पिछले 24 घंटे में प्रदेश के सभी शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से हल्का कम रहा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article