शहर

Kankali Temple: रायपुर का कंकाली माता मंदिर, साल में सिर्फ एक दिन होती है पूजा

भारत में कई सारे चमत्कारी मंदिर हैं। वैसा ही एक मंदिर रामपुर में भी है। इस मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। यहां मां कंकाली के मंदिर में प्रवेश करने पर सबसे पहले भगवान भैरवनाथ के दर्शन किए जाते हैं।

Image

रायपुर, कंकाली मंदिर

Photo : Twitter

छत्तीसगढ़ में ऐसे कई देवी मंदिर हैं, जहां मां भगवती दुर्गा माता की पूजा अर्चना की जाती है। लेकिन रायपुर में एक ऐसा मंदिर भी है, जिसकी प्रसिद्ध देशभर में फैली हुई है। इस मंदिर को कंकाली माता मंदिर के नाम से जाना जाता है। यहां भक्तों की भारी भीड़ होती है। यहां के महामाया मंदिर और दंतेश्वरी मंदिर की तरह ही मां कंकाली का मंदिर काफी प्राचीन और अद्भुत है। इस मंदिर से श्रद्धालुओं की गहरी आस्था जुड़ी है।

कहा जाता है कि मां कंकाली मंदिर में प्रतिमा पहले मंदिर के पीछे मठ में विराजमान थी। जिसके बाद मंदिर का निर्माण होने पर प्रतिमा को मंदिर में स्थापिक किया गया। लेकिन इस मठ को साल में एक बार सिर्फ दशहरा के दिन खोला जाता है। बताया जाता है कि यहां अस्त्र-शस्त्र रखे हुए हैं, हर साल दशहरा के दिन इनकी पूजा की जाती है।

सिर्फ इस दिन होती है पूजा

इस दिन माता के दर्शन के लिए रायपुर और आस-पास के जिलों से लोग बड़ी संख्या में कंकाली मंदिर पहुंचते हैं। सुबह 6 से रात 12 बजे तक पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि कंकाली माता प्रकट होकर अपने भक्तों को आशीर्वाद देती हैं। कंकाली मंदिर में प्रसाद के रूप में सोनपत्ती चढ़ाई जाती है। पूजा सामग्री अर्पित कर माता रानी की पूजा करते हैं, जिसके बात रात 12 बजे मंदिर के पट बंद कर दिए जाते हैं।

मां कंकाली के शस्त्रों की पूजा

विजयादशमी पर मां कंकाली मंदिर में शस्त्रों की पूजा की जाती है, जिसके बाद लोग देवी के दर्शन करते हैं। आमतौर पर सभी मंदिरों में रोज माता कि पूजा होती है, लेकिन कंकाली मंदिर में केवल दशहरा के दिन माता की अराधना की जाती है, जिसके बाद सालभर के लिए बंद कर दिया जाता है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article