शहर

ब्रेकिंग न्यूज़: पंजाब सीएम के OSD पर भ्रष्टाचार का मामला, HC का बड़ा फैसला- ED पत्रों की जांच CBI को सौंपी

Punjab News: पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने पंजाब सीएम के OSD पर भ्रष्टाचार के आरोपों में ED द्वारा लिखे गए पत्रों की जांच CBI को सौंप दी है।

Image

पंजाब सीएम के OSD पर भ्रष्टाचार के मामले में जांच सीबीआई के पास (फाइल फोटो- PTI)

Punjab News: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के विशेष कर्तव्य अधिकारी (OSD) राजबीर सिंह घुम्मन और अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों से जुड़े मामले में एक बड़ा आदेश दिया है। उच्च न्यायालय ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) को लिखे गए पत्रों से संबंधित मामले की पूरी जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंपने का निर्देश दिया है। यह फैसला अधिवक्ता निखिल सराफ द्वारा दायर एक जनहित याचिका (PIL) पर सुनवाई करते हुए सुनाया गया।

क्या है मामला?

गौरतलब है कि ED ने पंजाब के DGP को तीन पत्र लिखकर सीएम के OSD राजबीर सिंह घुम्मन और कुछ अन्य व्यक्तियों के खिलाफ भ्रष्टाचार में कथित संलिप्तता के आरोप में प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने की मांग की थी। हालांकि, पंजाब पुलिस द्वारा मामला दर्ज न किए जाने के बाद यह मामला उच्च न्यायालय पहुंचा था। अदालत के इस आदेश से पंजाब सरकार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article