पटना

Cyclone Remal: चक्रवात रेमल का बिहार में भी असर, कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट

Cyclone Remal: चक्रवात रेमल का असर बिहार में भी दिखेगा। मौसम विभाग ने कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। जानिए, आपके जिले का मौसम कैसा रहेगा।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

Cyclone Remal: बंगाल की खाड़ी में उठने वाला रेमल तूफान का असर बिहार में भी दिखेगा। बिहार के कई जिलों में रेमल तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। हालांकि, राहत की खबर ये है कि रेमल तूफान से बारिश होगी, जिससे गर्मी और लू से थोड़ी सी राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने बताया कि रेमल तूफान का प्रभाव बिहार के कई जिलों में दिखेगा, जिसे लेकर बारिश और आंधी तूफान की चेतावनी जारी गई है। इसका असर आज से ही दिखना शुरू हो जाएगा।

बंगाल के तट से कब टकराएगा रेमल?

मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बताया कि बिहार के मौसम में जल्द ही बदलाव देखने को मिलेगा और इसका सबसे बड़ा कारण रेमल तूफान होगा। मौसम विभाग ने बताया कि रेमल चक्रवात शनिवार को तूफान में बदल सकता है और रविवार शाम तक यह बंगाल के तटीय इलाकों से टकराएगा। बंगाल के तट से टकराने के बाद यह कई राज्यों में बारिश के साथ आंधी तूफान लाएगा।

बिहार में भी दिखेगा रेमल का असर

बता दें कि बंगाल की खाड़ी में उठने वाले तूफान रेमल का असर पूरे बिहार में दिखेगा, जिसके परिणामस्वरूप राज्य में बारिश होगी। बारिश के साथ आंधी-तूफान की भी संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि 25 मई की शाम से बिहार के उत्तर-पूर्व के जिलों में इसका असर दिखेगा और इसे देखते हुए कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। आईएमडी ने बताया कि 26 मई को इसका असर उत्तर-पूर्व जिलों के अलावा अन्य जिलों में भी दिखेगा और तेज मेघ गर्जन के साथ बारिश होगी। साथ ही बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।

बिहार में कब आएगा मानसून?

वहीं, रेमल तूफान के असर के बाद बिहार में मानसून की स्थिति बनने लगेगी। मौसम विभाग ने बिहार में 13 जून से 18 जून के बीच मानसून आने की संभावना जताई है। इस बीच कभी भी मानसून आ सकता है। बता दें कि पिछले साल बिहार में तय समय से मानसून पहुंच गया था। वहीं, इस बार मानसून के दौरान अधिक बारिश होने की संभावना है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article