पटना

Bihar Monsoon Update: बिहार में कब होगी मानसूनी बारिश? IMD ने जारी कर दी तारीख

Bihar me Monsoon Kab Aayega 2024, When will Monsoon Come in Bihar: बिहार में मानसून के आने से पहले ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है। कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसी बीच बिहार में मानसून आने की तिथि जारी की गई है। कहा जा रहा है कि इस तारीख को बिहार में मानसून पहुंच सकता है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

Bihar Me Monsoon Kab Aayega 2024: बिहार में मानसून (monsoon season 2024) से पहले ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है। मौसम विभाग (IMD) की माने तो इस पूरे महीने बिहार में मौसम का मिजाज ठंडा रहने वाला है, क्योंकि पूरे बिहार में बारिश की स्थित बन रही है। साथ ही शुक्रवार को बिहार के कई में बारिश होने की संभावना है। बता दें कि बिहार में बारिश होने का एक कारण बंगाल की खाड़ी में उठने वाला रेमल तूफान (remal cyclone) भी है। इसकी वजह से पूरे बिहार में असर दिखना शुरू हो गया है।

बिहार में कब आएगा मानसून?

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून के दौरान इस साल काफी बारिश हो सकती है और पिछले कई सालों का रिकॉर्ड टूट सकता है। फिलहाल आईएमडी का अनुमान है कि बिहार में 13 से 18 जून के बीच मानसून (monsoon) दस्तक देगा। मानसून के आने के साथ ही इस बार अधिक बारिश की संभावना है। बताया जा रहा है कि बिहार समेत कई राज्यों में बारिश का रिकॉर्ड टूटने वाला है।

bihar monsoon update (1)

फाइल फोटो।

बिहार में मौसम का मिजाज ठंडा

बता दें कि बिहार में अगले महीने 13 से 18 जून के बीच मानसून आने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, इससे पहले से ही बिहार में मौसम का मिजाज ठंडा दिख रहा है। बिहार के कई जिलों में बारिश के आसार है। मौसम विभाग ने 24 मई के लिए बिहार के 18 जिलों में बारिश होने का अनुमान जताया है। आईएमडी ने बताया कि बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, भोजपुर, सारण, बक्सर, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार समेत अन्य जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा कई जिलों में बादल छाए रहेंगे, लेकिन वर्षा की संभावना कम है।

पिछले साल कब आया था मानसून?

बता दें कि बिहार में तय तिथि के बीच मानसून कभी भी आ सकता है। अगर हम पिछले साल की तारीख देखें तो वर्ष 2023 में बिहार में 13 जून को मानसून पहुंचा था। बिहार में पिछले साल 13 जून को पूर्णिया में सबसे पहले मानसून पहुंचा था। पिछले साल ऐसा पहली बार हुआ, जब मानसून तय तिथि पर बिहार पहुंचा था। ऐसा 17 साल में पहली बार हुआ था।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article