पटना

Patna News: मरीन ड्राइव पर STF के साथ बदमाशों की मुठभेड़, एक अपराधी गोली लगने से घायल

Patna Encounter: पटना के मरीन ड्राइव पर मुठभेड़ के बाद पुलिस ने एक वांटेड अपराधी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। अपराधी ने पुलिस की गिरफ्त से भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में आरोपी पुलिस की गोली से घायल हो गया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी मो. राजा को पैर में गोली लग गई। उसे पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

Image

पटना में एनकाउंटर

Patna Police Encounter: पटना के मरीन ड्राइव पर अपराधियों और एसटीएफ के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें एक अपराधी पैर में लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है। पकड़े गए आरोपी का नाम मो. राजा है। वह शाहनवाज मर्डर केस में आरोपी है। पुलिस ने उसके एक साथी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

अपराधियों ने हिरासत से भागने की कोशिश की

पुलिस ने बताया कि वांटेड अपराधी मो. राजा और उसके साथी को अरेस्ट करके ला रही थी। मरीन ड्राइव के पास बदमाशों ने भागने की कोशिश की। आरोपी ने जेब में पिस्टल छिपाई हुई थी। जिससे उसने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल होकर वो वही गिर गया। फिर पुलिस ने उसे और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

4 अप्रैल को हुई शाहनवाज की हत्या

अपराधी मो. राजा ने पर मोहम्मद शाहनवाज नाम के एक युवक की हत्या का आरोप है। शहनवाज की हत्या पटना के सुल्तानगंज इलाके में 4 अप्रैल को इसी साल हुई थी। वह अपने दोस्त के साथ स्कूटी से कोर्ट जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका पीछा कर शहनवाज पर गोली चला दी। घटना के बाद एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाया और मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस को मौके से गोली के तीन खोखे भी मिले थे।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article