खेलों में कैसे चमक रहा मध्य प्रदेश? 3 साल में 200+ इंटरनेशनल मेडल; 11 एकेडमी तराश रहीं खिलाड़ियों का टैलेंट

मध्यप्रदेश सरकार खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए लगातार काम कर रही है। राज्य में 18 खेलों के लिए 11 अंतरराष्ट्रीय स्तर की अकादमियां संचालित हैं और नाथू बरखेड़ा स्थित अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर वैश्विक आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

google

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राज्य के खेलों और खिलाड़ियों के कल्याण के लिए संकल्पित हैं। उनके नेतृत्व में मध्यप्रदेश खेलों में कमाल कर रहा है। राज्य सरकार खेलों को लगातार प्रोत्साहित कर रही है। विश्व का ऐसा कोई टूर्नामेंट नहीं, जिसमें मध्यप्रदेश के खिलाड़ी भाग न लेते हों। खिलाड़ियों को उनकी सही पहचान देने के लिए राज्य में 11 खेल अकादमियां हैं। पिछले तीन साल में खिलाड़ियों ने अतंरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 200 से ज्यादा पदक जीते हैं।

Madhya Pradesh sports.

खेलों में चमक रहा एमपी (फोटो-AI)

बता दें, मध्यप्रदेश में अंतरराष्ट्रीय स्तर की 18 खेलों की 11 अकादमियां हैं। इनमें तीरंदाजी अकादमी, एथलेटिक्स अकादमी, बैडमिंटन अकादमी, क्रिकेट अकादमी, घुड़सवारी अकादमी, ट्रायथलीन अकादमी, मार्शल आर्ट्स अकादमी (कुश्ती अकादमी, बॉक्सिंग अकादमी, तलवारबाजी अकादमी, जूडो अकादमी, कराटे अकादमी, ताइक्वांडो अकादमी), पुरुष हॉकी अकादमी, शूटिंग अकादमी, वॉटर स्पोटर्स अकादमी (सेलिंग अकादमी, रोइंग अकादमी, कयाकिंग एवं कैनोइंग अकादमी) और महिला हॉकी अकादमी शामिल हैं।

खिलाड़ियों के डेवलपमेंट पर ध्यान

मध्यप्रदेश में खेलों के लिए विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा बनाया गया है। राज्य में विश्वस्तरीय खेल अधोसंरचना है। आधुनिक खेल प्रशिक्षण सुविधाएं हैं। सरकार ने अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप खेल अकादमियों को बनाया है। अत्याधुनिक खेल मैदान एवं प्रशिक्षण केंद्र बनाए गए हैं। सरकार ने आधुनिक वॉटर स्पोर्टस अधोसंरचना उपलब्ध कराई है। यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर की हॉकी सुविधाएं मौजूद हैं। अकादमी में अत्याधुनिक शूटिंग रेंज मौजूद है। सरकार ने बहुविध मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षण केंद्र खोला है। खिलाड़ियों को आवासीय खेल अकादमी सुविधाएं मिल रही हैं। स्पोर्ट्स साइंस और रिहेबिलिटेशन सेंटर बनाए गए हैं। उच्च स्तरीय प्रशिक्षक एवं तकनीकी विशेषज्ञ खिलाड़ियों को लगातार निखार रहे हैं। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु प्रशिक्षण दिया जा रहा है। राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियों को पहचान दिला रही है।

खिलाड़ियों ने जीते इतने पदक

पिछले तीन सालों में खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 201 पदक जीते हैं। एशियन गेम्स 2026 में खिलाड़ियों ने 5 स्वर्ण, 4 रजत, 2 कांस्य पदक जीते। नीरू बांडा ने शूटिंग, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने शूटिंग, आशी चौकसे ने शूटिंग, यामिनी मौर्य ने जूड़ो, विवेक सागर प्रसाद ने हॉकी, अजय बाबू ने भारोत्तोलन, क्रांति गौड़ ने महिला क्रिकेट, इशिका चौधरी ने हॉकी, कपिल परमार ने पैरा जूड़ो, प्रियांशी प्रजापत ने कुश्ती, जय मौणा ने सॉफ्ट टेनिस, माही लामा ने बॉक्सिंग, वसु चंद्रवंशी ने नौकायन, खुशी दाभाड़े ने तलवारबाजी और प्राची यादव ने पैरा कैनो में परचम लहराया है और प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

एमपी की नई पहचान बना अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर नाथू बरखेड़ा

अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर नाथू बरखेड़ा राज्य की नई पहचान बन गया है। इसके निर्माण के पहले फेज में एथलेटिक्स स्टेडियम, हॉकी खेल मैदान, मनोरंजन क्षेत्र, वॉर्म अप एथलेटिक्स मैदान बनाया गया। दूसरे फेज में इंडौर स्टेडियम, जलीय क्रीड़ा स्टेडियम, फुटबॉल उच्च प्रदर्शन केंद्र , छात्रावास, कर्मचारी आवास, एम्फीथिएटर बनाए गए। इसके निर्माण के तीसरे फेज में घुड़सवारी ट्रैक, टेनिस एटीपी-250, फुटसल को4ट, ऑडिटोरियम, क्रिकेट स्टेडियम, चार सितारा होटल, जिम्नास्टिक हॉल और वाणिज्यिक परिसर बनाया गया।

End of Article
Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Feed