शहर

अगले 24 घंटे 'अकवान' का तूफान, दक्षिण-पूर्वोत्तर में भारी बारिश का पूर्वानुमान; कश्मीर से यूपी तक गिरेगा तापमान

Kal Ka Mausam (21 November 2026) कल का मौसम कैसा रहेगा मानसून की बारिश, बाढ़ पर आईएमडी का अलर्ट : उत्तर भारतीय राज्यों में अगले सप्ताह से हवाओं की गति तेज होने से तापमान में कमी आने की संभावना है, जिससे लोगों को ठंडक का एहसास होगा। उधर, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में 'अकवान' चक्रवात के असर भारी से भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

Image

कल का मौसम

कल का मौसम कैसा रहेगा : दक्षिण भारत से चक्रवात अकवान का खतरा धीरे-धीरे कम हो रहा है। हालांकि, बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। फिलहाल, तूफान ओडिशा की ओर शिफ्ट हो गया है। लिहाजा, अगले कई घंटों तक भारी से भारी वर्षा का अलर्ट है। मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, आंध्र प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश से लेकर विदर्भ तक बारिश रिकॉर्ड की जाएगी। इधर, उत्तर भारत में अगले सप्ताह मौसम तेजी के साथ करवट लेगा। आईएमडी ने 22 नवंबर हवाओं की गति तेज होगी, जिससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कमी आएगी, जिससे लोगों को सर्दी का एहसास होगा। हालांकि, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने का अनुमान नहीं है। हालांकि, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले हिस्सों पर बर्फबारी का सिलसिला बढ़ेगा।

दिल्ली-एनसीआर में कल का मौसम

दिल्ली में शुक्रवार को इस मौसम की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई। इस दौरान न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। आईएमडी के अनुसार, दिन में मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। फिलहाल, हवा की क्वालिटी में सुधार के चांस नहीं दिख रहे हैं। दिन ब दिन हवा की क्वालिटी में गिरावट दर्ज की जा रही है। फिलहाल, एक्यूआई 350 दर्ज किया गया। सीपीसीबी के मानकों के अनुसार, 0 से 50 के बीच एक्यूआई को ’अच्छा’, 51 से 100 को ’संतोषजनक’, 101 से 200 को ’मध्यम’, 201 से 300 को ’खराब’, 301 से 400 को ’बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ’गंभीर’ श्रेणी में रखा जाता है

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान के फतेहपुर में बीती रात न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में इस सप्ताह मौसम आमतौर पर सूखा रहने का अनुमान है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार बृहस्पतिवार रात न्यूनतम तापमान सीकर के फतेहपुर में 5.5 डिग्री, नागौर व माउंट आबू में 7.9 डिग्री व भीलवाड़ा में 8.3 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा अलवर, चित्तौड़गढ़ व चुरू सहित कई जगह यह 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। वहीं बीते चौबीस घंटे में अधिकतम तापमान चित्तौड़गढ़ में 35.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम मुख्यतः शुष्क रहने व तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। हालांकि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 21-22 नवंबर को पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में आंशिक बादल छाए रहेंगे।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article