देश

‘BJP के साथ सुभासपा का 36 का आंकड़ा’ अखिलेश के बयान पर राजभर का पलटवार, बोले- मुसलमान के बेटे को CM बनाए सपा

OP Rajbhar On Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव ने दावा किया था कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का BJP से छत्तीस का आंकड़ा हो गया है। उनके बयान पर अब SBSP प्रमुख और पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने पलटवार किया है।

Image

ओपी राजभर (फोटो साभार- PTI)

OP Rajbhar On Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश की राजनीति में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) और बीजेपी के बीच सीट बंटवारे को लेकर घमासान तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के ‘36 का आंकड़ा’ वाले बयान पर अब SBSP प्रमुख और पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने पलटवार किया है। राजभर ने कहा कि हम अखिलेश से परेशान नहीं हैं, बल्कि अखिलेश हमसे परेशान हैं। हमारी नाव के रक्षक ‘सुदर्शन चक्रधारी’ हैं।

अखिलेश यादव के बयान पर OP राजभर का पलटवार

दरअसल, अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्वीट कर बड़ा दावा किया था। उन्होंने लिखा था कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का BJP से छत्तीस का आंकड़ा हो गया है। दोनों दलों के बीच अब पहले जैसी दोस्ती और समझ नहीं रही। इसी खटास के कारण वह बीजेपी से 36 सीटों की मांग कर रही है। अखिलेश ने अपने एक्स अकाउंट पर सुभासपा द्वारा मांगी गई सीटों की लिस्ट भी डाली थी। इसके बाद ट्वीट में आगे लिखा, “ये कोई लिस्ट नहीं है, ये हार रहे NDA गैंग से अलग होने का बहाना है, क्योंकि अगर BJP को बिना जनाधार के भी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को 36 सीटें देनी पड़ीं, तो बाकी पार्टियां भी उसी अनुपात में सीटें मांगने लगेंगी। इससे सीट बंटवारे का पूरा गणित बिगड़ जाएगा।”

'किसी मुसलमान के बेटे को CM बनाएं अखिलेश'

अखिलेश ने ट्वीट के आखिर में लिखा, “फिर BJP के पास खुद चुनाव लड़ने के लिए मुश्किल से आधी सीटें बचेंगी। शायद इसीलिए BJP ने सिर्फ 209 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है।” अखिलेश के इस दावे पर बलिया में पत्रकारों से बात करते हुए ओम प्रकाश राजभर ने तीखा जवाब दिया। उन्होंने कहा, “हम अखिलेश से चिंतित नहीं हैं, वह हमसे चिंतित हैं। उन्हें यह नहीं पता कि हमारी नाव के रक्षक सुदर्शन चक्रधारी हैं।” राजभर ने आगे कहा कि आजम खान को अखिलेश यादव से कहना चाहिए कि उनकी पार्टी आगामी चुनाव में सरकार बनाए या न बनाए, उन्हें किसी मुसलमान के बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहिए, ताकि हम जैसे लोगों को कुछ राहत मिल सके।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article