पटना

साहब बचा लो! ससुराल वाले देह व्यापार में धकेल रहे हैं, सास खुद होटल में लेकर गई; एक बहू की पुलिस से गुहार

बिहार की राजधानी पटना में एक महिला ने अपने पति, सास, जेठ और देवर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। महिला का आरोप है कि परिवार के लोग उसे जबरदस्ती देह व्यापार के धंधे में धकेल रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

Image

पटना में बहू से जबरन देहव्यापार कराने का मामला

Photo : Twitter

महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में ज्यादातर अपने करीबी लोग ही शामिल होते हैं। ऐसा ही एक मामला बिहार की राजधानी पटना से सामने आया है। यहां एक महिला ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उसे बचा लें। महिला का आरोप है कि उसके ससुराल वाले उसे जबरन देह व्यापार के धंधे में धकेलने की कोशिश कर रहे हैं।

महिला ने ससुराल वालों पर जबरन देह व्यापार कराने का गंभीर आरोप लगाते हुए महिला थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़ित महिला की शिकाय के अनुसार उसके पति, सास, जेठ और देवर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। महिला की मेडिकल जांच भी करवाई गई है।

महिला का आरोप है कि मंगलवार 14 मई को उसकी सास उसे पटना जंक्शन के पास एक होटल में ले गई। यहां पर सास ने उसे जबरन शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाला। महिला का कहना है कि वह किसी तरह से वहां से भागकर जंक्शन के RPF पोस्ट पर पहुंची और अपनी आपबीती बतायी।

RPF जवानों ने उसे रेल थाने भेजा, जहां शून्य FIR दर्ज कर पीड़ित को महिला थाने भेज दिया गया। महिला थाने की SHO के अनुसार, पीड़ित की चार साल पहले शादी हुई थी और पिछले तीन महीनों से उसकी सास, पति और परिवार के अन्य सदस्य उससे जबरन देह व्यापार करवा रहे थे।

इस मामले में आरोपियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मामला कानूनी होने के साथ ही सामाजिक दृष्टि से भी काफी सोचनीय विषय है कि जब महिला अपने घर में ही सुरक्षित नहीं है और घर वाले ही उससे जबरदस्त करें तो फिर वह कहां सुरक्षित रहेगी।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article