पटना

ये हैं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फोन नंबर, सीधे उनके घर और दफ्तर में करें संपर्क

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लंबे समय से CM की कुर्सी पर विराजमान हैं। वह पहले 7 दिन, फिर 8 वर्ष से ज्यादा और इस बार 10 वर्ष से अधिक समय से मुख्यमंत्री हैं। इस साल बिहार में विधानसभा चुनाव भी होने हैं। अपनी किसी समस्या या सुझाव के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से संपर्क करना हो तो ये है उनका फोन नंबर -

Image

ये हैं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फोन नंबर

Photo : Times Now Digital

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 22 फरवरी 2015 से अब तक लगातार मुख्यमंत्री की कुर्सी पर विराजमान हैं। 10 साल से अधिक के इस कार्यकाल में वह कभी कांग्रेस और RJD के साथ मिलकर महागठबंधन में शामिल होते हैं तो कभी अपने पुराने साथ BJP के साथ NDA में। फिलहाल वह NDA में शामिल हैं। इससे पहले वह 24 नवंबर 2005 से 20 मई 2014 तक यानी 8 साल से ज्यादा बिहार के मुख्यमंत्री रहे। इस दौरान वह NDA में ही रहे। उससे भी पहले वह 3 मार्च 2000 से 10 मार्च 2000 तक यानी कुल 7 दिन बिहार के मुख्यमंत्री रहे। बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव भी होने हैं। चुनाव के बाद कौन मुख्यमंत्री बनेगा, यह भविष्य के गर्भ में है। मौजूदा मुख्यमंत्री से संपर्क करना हो तो हम यहां आपको उनके फोन नंबर दे रहे हैं।

अगर आप बिहार में रहते हैं या बिहार के मूल निवासी हैं और देश के किसी अन्य हिस्से में रहते हैं। किसी अन्य राज्य का निवासी होने के बावजूद बिहार के मुख्यमंत्री से मिलना चाहते हैं या किसी विषय पर बात करना चाहते हैं तो उसके लिए मुख्यमंत्री का फोन नंबर और पता होना जरूरी है। आपको बिहार से जुड़ी किसी तरह की शिकायत हो या प्रश्न हो तो आप इसके लिए मुख्यमंत्री से सीधे शिकायत या सुझाव दे सकते हैं।

मुख्यमंत्री किसी भी राज्य का मुखिया होता है और वहां की जनता के लिए अभिभावक की तरह होता है। यहां के लोगों की समस्याएं उनकी अपनी समस्याएं होती हैं। मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी है कि वह आपकी समस्याओं का समाधान करें। लेकिन आपको उन तक अपनी समस्या या शिकायत पहुंचानी जरूरी है। चलिए जानते हैं CM नीतीश कुमार से किस फोन नंबर पर शिकायत कर सकते हैं और उनका पता क्या है -

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऑफिस का पता

मुख्यमंत्री सचिवालय

4 देशरत्न मार्ग, पटना - 800001O

मुख्यमंत्री का ईमेल - cmbihar@nic.in

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके दफ्तर के फोन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। उनके दफ्तर के फोन नंबर हैं - 2215601, 2217289, 2205911, 2215066, 2215047, 2211324, 2219430

अगर आप मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके घर पर संपर्क करना चाहते हैं तो उनके घर के फोन नंबर - 2222079, 2223393, 2217741, 2215168, 2215167 हैं।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!