पटना

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, पूर्णिया में सुबह-सुबह टीचर को मारी गोली

बिहार के पूर्णिया में आज सुबह-सुबह स्कूल जा रहे एक टीचर को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद टीचर को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

Image

पूर्णिया में स्कूल टीचर को मारी गोली (फोटो - AI Image)

बिहार के पूर्णिया जिले में आज यानी गुरुवार 15 मई की सुबह एक टीचर की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया। जिले के जानकीनगर में सुबह लगभग 7 बजे एक टीचर को स्कूल जाते समय गोली मार दी गई। घायल टीचर अररिया जिले के भरगामा प्रखंड में बिसहरिया पंचायत ते मूल निवासी हैं और वर्तमान में वह मध्य विद्यालय चैनपुरा जानकीनगर में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं।

गोली लगने के बाद उन्हें इलाज के लिए तुरंत मुरलीगंज अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया। टीचर को गोली मारने वाले अपराधियों की पहचान नहीं हो पायी है। यही नहीं इस घटना के पीछे के कारण के बारे में भी अभी जानकारी नहीं है।

पुलिस सुबह-सुबह हुए इस गोलीकांड की जांच कर रही है। आरोपियों के जल्द से जल्द पकड़ने के लिए कार्रवाई भी की जा रही है। सुबह-सुबह टीचर को गोली लगने की इस घटना से वहां हड़कंप पमच गया और लोगों के लिए यह चिंता का विषय भी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मामले में तेजी से कार्रवाई की मांग की है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!