साउथ मूवीज

Toxic X Review: यश की फिल्म का फर्स्ट हाफ पड़ा फीका, निराश हुए दर्शक

Toxic X Review: गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी यश की फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' रिलीज हो गई है। इस मूवी के फर्स्ट हाफ को देखने के बाद दर्शकों के अंदर निराशा ही नजर आ रही है।

Image

यश की फिल्म 'टॉक्सिक' का फर्स्ट हाफ पड़ा फीका (Pic Credit: Instagram)

Toxic X Review: साउथ के सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' (Toxic A Fairy Tale for Grown Ups) 26 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। 'केजीएफ 2' के बाद यश को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस ने करीब 4 साल तक इंतजार किया है। ऐसे में 'टॉक्सिक' को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही थी। फिल्म को लेकर पहले से ही इतना बज बना हुआ था कि कई जगहों पर सुबह-सुबह के शोज भी रखे गए। ट्रेलर सामने आने के बाद यश के फैंस का जोश देखने लायक था। शानदार विजुअल्स और यश के अलग अंदाज ने लोगों को उम्मीद दी थी कि 'टॉक्सिक' बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है। हालांकि फिल्म रिलीज होने के बाद शुरुआती रिव्यू ने थोड़ा चौंका दिया है। 'टॉक्सिक' का फर्स्ट हाफ देखने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दर्शक अपनी प्रतिक्रियाएं शेयर कर रहे हैं। कुछ दर्शकों को फिल्म से जितनी उम्मीद थी, फर्स्ट हाफ उतना प्रभावित नहीं कर पाया। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Jeeva Joseph और Aparna Thomas का हुआ तलाक, 11 साल बाद टूटा रिश्ता)

दर्शकों ने X पर साझा किए अपने रिएक्शन्स

कई सोशल मीडिया यूजर्स ने यश (Yash) स्टारर 'टॉक्सिक' की कहानी और फर्स्ट हाफ को लेकर अपनी राय जाहिर की है। यश की स्क्रीन प्रेजेंस और फिल्म के विजुअल्स की तारीफ जरूर हो रही है लेकिन कहानी दर्शकों को कितना बांध पाती है, इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'फिल्म का फर्स्ट हाफ औसत से भी कमजोर है! प्रोडक्शन और विजुअल्स बेहतरीन हैं। यश शानदार लग रहे हैं लेकिन कहानी में कोई दम नहीं है। कमजोर स्क्रीनप्ले और बेअसर बैकग्राउंड म्यूजिक की वजह से फिल्म पूरी तरह फीकी लगती है। दूसरा हाफ अच्छा हुआ तो फिल्म बच सकती है!'

वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'यह सोच पुरानी और पिछड़ी हुई है। यश का दबदबा दिखाने के लिए किसी महिला को सिर्फ एक 'प्रॉप' की तरह इस्तेमाल करना (जैसे 'पेड्डी' के मामले में हुआ) बहुत थकाऊ लगता है। स्क्रीनप्ले एक जैसा और उबाऊ है और इंटरवल ब्रेक भी बोरिंग है!'

तीसरे यूजर ने लिखा, 'टॉक्सिक फर्स्ट हाफ रिव्यू: जबरदस्त। एकदम जबरदस्त है। हर डिपार्टमेंट ने कमाल का काम किया है। बहुत सारा ड्रामा है और हर रिश्ता अपने आप में टॉक्सिक है। यकीन नहीं होता कि गीतू मोहनदास ने इतनी जबरदस्त चीज बनाई है। मैम, आपने क्या कमाल कर दिया है!'

क्या सेकेंड हाफ बचा पाएगा फिल्म की लाज?

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या 'टॉक्सिक' का सेकेंड हाफ फिल्म की कहानी को संभाल पाएगा? क्योंकि यश के फैंस को फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। शुरुआती प्रतिक्रियाओं के बाद अब सभी की नजर सेकेंड हाफ और फिल्म के फाइनल रिव्यू पर है। फिलहाल सोशल मीडिया पर 'टॉक्सिक' को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। अगर सेकेंड हाफ दमदार रहा, तो फिल्म शुरुआती निराशा के बाद दर्शकों का मूड बदल सकती है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article