पटना

Bihar Election:'लोकसभा चुनाव के साथ हो सकता है बिहार विधानसभा चुनाव', चिराग पासवान का बड़ा दावा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 12, 2023, 07:12 PM IST

Chirag Paswan on Bihar Chunav:चिराग ने नीतीश के एनडीए में वापसी की संभावना को सिरे से खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि उनके लिए एनडीए में अब कोई जगह नहीं है। वह जिस गठबंधन में जाते हैं, उसको ही धोखा देते हैं और नुकसान कराते हैं। नीतीश कुमार में बिहार का नेतृत्व करने की क्षमता नहीं है, बिहार प्रत्येक क्षेत्र में पीछे हो रहा है।

Image

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान का बड़ा दावा

Bihar Assembly Elections News: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने मंगलवार को कहा कि लोकसभा चुनाव के साथ बिहार विधानसभा चुनाव हो सकता है। प्रदेश स्तर पर जो हालात बन रहे हैं, उसमें यह तय लग रहा है।चिराग पासवान ने पटना से 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' संकल्प यात्रा रवाना किया। इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पीएम बनने के लिए महागठबंधन में गए थे। तीन बैठकों के बाद भी कुछ निर्णय नहीं हुआ। ऐसे में आगे भी मुख्यमंत्री को कुछ नहीं मिला तो ये गठबंधन से अलग हो जाएंगे।

'कभी मुख्यमंत्री पीड़ित परिवारों से मिलने नहीं गए'

नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार को देशभर में घूमने की फुर्सत है लेकिन बिहार के पीड़ित परिवारों से मिलने की फुर्सत नहीं है। शराब से लोगों की मौत हुई, लोगों की हत्या हो रही, लेकिन कभी मुख्यमंत्री पीड़ित परिवारों से मिलने नहीं गए।

'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' को लेकर काम किया जाएगा

उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार जब बिहार में बनेगी तो 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' को लेकर काम किया जाएगा। जमुई के सांसद चिराग पासवान ने बताया कि यह यात्रा पांच चरणों में प्रदेश के 38 जिलों तक पहुंचेगी। 25 नवंबर को संकल्प यात्रा पटना में संपन्न होगी और 28 नवंबर को गांधी मैदान में एक बड़ी रैली होगी।

'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' को लेकर बिहार के तमाम लोग इस रैली में शामिल होंगे। उन्होंने सनातन धर्म पर हो रहे हमले की भी निंदा करते हुए कहा कि राजनीति में तो धर्म, जाति की चर्चा नहीं की जानी चाहिए।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article