Viral Video: भारत में प्रतिभा और 'देशी जुगाड़' (Jugaad Video) की कोई कमी नहीं है। जब बात समस्याओं का आसान समाधान निकालने की आती है, तो लोग ऐसा दिमाग लगाते हैं कि बड़े-बड़े इंजीनियर्स भी सोच में पड़ जाएं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक दिव्यांग बुजुर्ग यानी फकीर बाबा का अनोखा इनोवेशन देखकर हर कोई दंग रह गया है। जिस तरह फकीर बाबा ट्राइसाइकिल पर बैठे-बैठे भीख मांग रहे थे, उसने हर किसी को चौंका दिया। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और यूजर्स जमकर इस पर चटकारे ले रहे हैं।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग अपनी हैंड-ऑपरेटेड ट्राइसाइकिल पर बैठे हुए है। उसने अपनी गाड़ी से बार-बार उतरना या दुकानों के बिल्कुल करीब जाना न पड़े, इसके लिए एक अनोखा तरीका खोज निकाला। बाबा ने एक लंबी छड़ी (फिशिंग रॉड जैसी) के सिरे पर एक छोटी सी टोकरी बांध रखी है। जब भी वह किसी दुकान या राहगीर के पास पहुंचते हैं, तो दूर से ही अपनी लंबी छड़ी को बढ़ाकर टोकरी दुकानदार के सामने कर देते हैं। दुकानदार भी मुस्कुराते हुए उस टोकरी में पैसे या जरूरत का सामान डाल देता है। सामान मिलते ही बाबा अपनी छड़ी को पीछे खींच लेते हैं और कैमरे की ओर विक्ट्री साइन बनाकर मुस्कुराते हुए आगे बढ़ जाते हैं। देखें वीडियो...
फकरी बाबा का अनोखा अंदाज
वीडियो देखकर आप भी जरूर एक पल के लिए सोच में पड़ गए होंगे। कई लोग तो इस नजारे को देखकर हैरान भी हो रहे होंगे। इंस्टाग्राम पर इस अनोखे वीडियो को mufti.aqil.husaini नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक काफी संख्या में लोग देख चुके हैं और इस पर जमकर चटकारे भी ल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इंजीनियरिंग की डिग्री भी इस देसी दिमाग के आगे फेल है। एक ने लिखा- इसे कहते हैं वर्क फ्रॉम होम वाला दिमाग, वो भी सड़क पर। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है जरूर बताएं।
