शहर

Virar: नकली नोटों का बड़ा खेल बेनकाब, मुंबई आ रही कार में मिले 1 करोड़ के जाली नोट; क्राइम ब्रांच ने पकड़ा

Virar Fake Currency: मुंबई से सटे विरार में करीब 1 करोड़ रुपये की जाली करेंसी बरामद की गई है। मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर कार की तलाशी के दौरान 500 रुपये के 20 हजार नकली नोट मिले। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।

Image

विरार में 1 करोड़ की जाली करेंसी बरामद

Photo : Times Now Digital

Virar Fake Currency Case: मुंबई से सटे विरार में वसई क्राइम ब्रांच यूनिट-2 ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार से करीब 1 करोड़ के नकली नोट बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार, मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर शिरसाट फाटा ब्रिज के नीचे इस कार को पकड़ा गया है। मामले में एक संदिग्ध को भी हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

कार की तलाशी में मिले 500 रुपये के नकली नोट

पुलिस के मुताबिक, गुजरात से मुंबई की ओर जा रही कार MH 48 BT 8686 को मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान कार में रखे एक बैग से 500 रुपये के नकली नोट बरामद हुए। पुलिस ने कुल 20 हजार जाली नोट जब्त किए हैं, जिनकी अंकित कीमत (फेस वेल्यू) करीब 1 करोड़ रुपये बताई गई है।

30 लाख में बेचने की थी योजना!

पुलिस को शुरुआती जांच में जानकारी मिली कि बरामद जाली नोटों को बाजार में करीब 30 लाख रुपये में बेचने की योजना थी। हालांकि, इन नोटों की सप्लाई कहां से हुई और इन्हें कहां खपाया जाना था, इसको लेकर जांच जारी है। पुलिस हिरासत में लिए गए संदिग्ध से पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

क्राइम ब्रांच खंगाल रही नकली नोटों का नेटवर्क

वसई क्राइम ब्रांच इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी हुई है कि जाली करेंसी की खेप किसने तैयार की, इसे गुजरात से मुंबई क्यों लाया जा रहा था और इसके पीछे कितने लोग शामिल हैं। जांच के आधार पर आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article