Bihar weather today: देश भर में गर्मी से बुरा हाल है। भीषण गर्मी और उमस भरी हवा से लोग परेशान हैं। दिन-रात लोगों का ऐसा ही हाल है। पटना समेत पूरे बिहार में भी आग उगलती गर्मी से परेशान लोग बेहाल हैं। बिहार में हीटस्ट्रोक से कई लोगों की मौत भी हुई है। गर्मी और लू से परेशान लोगों को अब बस बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है। मॉनसून से पहले बिहार में उमस भरी गर्मी अपने चरम पर है। वहीं शनिवार का दिन बिहार में सबसे गर्म रहा। पटना सहित कई इलाकों में लोग लू के तांडव से परेशान रहे। यहां का अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया। इससे पहले 28 मई का पटना का पारा 42.8°C दर्ज किया गया था। वहीं पिछले एक सप्ताह के दौरान यहां का तापमान 7 डिग्री तक बढ़ा है। शनिवार को बक्सर 45.3°C के साथ सबसे गर्म रहा।
11 जून तक नहीं राहत के आसार
मौसम विभाग के अनुसार 11 जून तक बिहार में गर्मी से राहत के कोई आसार नहीं हैं। विभाग ने यहां येलो अलर्ट जारी कर दिया है। शनिवार को पटना सहित जमुई, गोपलगंज, नालंदा, जीरादेई, और मुंगेर में भी भयानक गर्मी से लोगों का बुरा हाल रहा। वहीं शेखपुरा, बक्सर, भोजपुर, वैशाली, औरंगाबाद, बांका, नवादा और अरवल में लू ने अपना कहर बरसाना जारी रखा। मौसम विभाग ने बाांका, भागलपुर, जमुई और पूर्वी चंपारण में लू का ऑरेज अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे में लू का कहर 2 से 3 डिग्री और बढ़ सकता है।
6 दिनों में तापमान में 7 डिग्री तक बढ़ोतरी
आपको बता दें कि पटना सहित कई शहरों में जहां तापमान में बढ़ोतरी हुई वहीं 9 शहरों के तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई। वहीं बक्सर 45.3 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। विभाग के अनुसार 6 दिनों में राजधानी का तापमान 7 डिग्री तक बढ़ा है।
बिहार के शहरों का तापमान
| पटना | 43°C |
| गोपालगंज | 42.2°C |
| जीरादेई | 43.4°C |
| छपरा | 42.3°C |
| वैशाली | 44.5°C |
| भोजपुर | 44.3°C |
| मुंगेर | 41.4°C |
| सासाराम | 44°C |
| अरवल | 44.5°C |
| नालंदा | 43.5°C |
| शेखपुरा | 44.2°C |
| बांका | 43.7°C |
| जमुई | 42.4°C |
| नवादा | 43.9°C |
| गया | 44°C |
| औरंगाबाद | 44.6°C |
| डेहरी | 44.4°C |
विभाग के अनुसार राजधानी पटना सहित दक्षिण बिहार में पश्चिमी पछुआ हवा के चलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। अनुमान है कि अगले 5 दिनों तक बिहार को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। गर्मी के इस कहर के दौरान दक्षिण बिहार के जिलों का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। विभाग के अनुसार अगले 5 दिन बिहार में उमस भरी गर्मी और लू चलने की संभानवा है। इसके साथ ही पटना सहित मध्य और दक्षिणी बिहार के जिलों का तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना बनी हुई है। जबकि बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, अरवल, रोहतास के विक्रमगंज इलाकों में हीट वेव का कहर जारी रहेगा, जिसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।
आज बिहार का कैसा रहेगा मौसम
विभाग के अनुसार हर साल यहां समय से बारिश शुरू हो जाती है। मानसून यहां आमतौर पर 13 से 15 जून तक दस्तक दे देता है। लेकिन, इस बार के मौसम के हाल को देखते हुए फिलहाल मानसून कमजोर है। मौसम विभाग पूर्वानुमान के अनुसार 8 जून (शनिवार) को बिहार के दक्षिण-पश्चिम में एक-दो जिलों में हीट वेव का प्रकोप रहा। उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य, दक्षिण-पूर्व, दक्षिण-मध्य भागों में उमस भरी गर्मी रही। इसके बाद आगामी 9 जून (रविवार) को बिहार के दक्षिण-पश्चिम भाग के गर्मी बरसती रहेगी।
