LIVE

Heat Wave Updates: तय समय से दो दिन पहले मुंबई पहुंचा मानसून, दिल्ली में फिर बढ़ेगा पारा; यूपी में जारी लू का अलर्ट

Varsha KushwahaUpdated Jun 9, 2024, 19:11 IST
Follow on Google News
Heat Wave Updates: तय समय से दो दिन पहले मुंबई पहुंचा मानसून, दिल्ली में फिर बढ़ेगा पारा; यूपी में जारी लू का अलर्ट

Heat Wave Updates: तय समय से दो दिन पहले मुंबई पहुंचा मानसून, दिल्ली में फिर बढ़ेगा पारा; यूपी में जारी लू का अलर्ट

Heat Wave Delhi, Gurgaon, Noida, Ghaziabad, Faridabad, NCR Severe Heat Wave Alert Updates: मौसम विभाग ने बताया कि इस साल तय समय से दो दिन पहले ही मानसून ने मुंबई में दस्तक दे दिया है। कुछ दिनों के सुहावने मौसम के बाद दिल्ली में एक बार फिर भीषण गर्मी की शुरुआत होगी। 10 से 13 जून तक शहर का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। यूपी के अधिकतर जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। हीटवेव और मौसम को लेकर अन्य शहरों के समाचार इस प्रकार है -

JUN 09, 2024 16:32 IST

मुंबई में दो दिन पहले पहुंचा मानसून

इस बार तय समय से दो दिन पहले ही मानसून मुंबई पहुंच चुका है। आईएमडी ने रविवार को बताया कि आज (नौ जून) मानसून दो दिन पहले ही मुंबई पहुंच चुका है।
JUN 09, 2024 15:39 IST

एमपी के 38 जिलों में बारिश और औले का अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश में लोग गर्मी से परेशान हैं। ऐसे में उन्हें मॉनसून का इंतजार है। विभाग के अनुसार आज रविवार को एमपी के करीब 38 जिलों में बिजली, बादल और बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि यहां एक हफ्ते के अंदर मॉनसून दस्तक दे सकती है।
JUN 09, 2024 13:35 IST

बिहार में लू का कहर बरकरार, बक्सर का हाल बेहाल

भीषण गर्मी और उमस भरी हवा से लोग परेशान हैं। ऐसे में बिहार में शनिवार का दिन सबसे गर्म रहा। पटना समेत कई जगहों पर लू के कहर से लोग परेशान रहे। वहीं वक्सर का तापमान 45.3°C तक पहुंच गया। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है।
JUN 09, 2024 13:32 IST

राजस्थान के इन जिलों में बारिश के आसार

आने वाले कुछ दिनों तक राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर रहने बना रहेगा। आज जयपुर, अजमेर, कोटा और भरतपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद मेघ गर्जन, आंधी व हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। विभाग के अनुसार 9, 10 और 11 जून को भी प्रदेश में आंधी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना बरकरार है।
JUN 09, 2024 08:25 IST

झारखंड में 12 जून तक लू की संभावना

झारखंड में अधिकतर जिलों में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान बना हुआ है। वहीं रांची सहित कई जिलों में 12 जून तक लू चलने की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान झारखंड की राजधानी रांची में तापमान बढ़कर 47 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
JUN 09, 2024 07:30 IST

यूपी के इन जिलों में जारी लू का अलर्ट

यूपी के झांसी, जालौन, महोबा, हमीरपुर, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी और संतरविदास नगर में भीषण उष्णलू चलने का अलर्ट जारी किया गया है।
JUN 09, 2024 06:28 IST

राजस्थान में बारिश

राजस्थान में पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने से कई दिनों तक तेज बारिश होने की संभावना है। बारिश से लोगों को तेज गर्मी से राहत मिलेगी।
JUN 09, 2024 06:28 IST

दिल्ली में फिर बरसेगी आग

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शहर में आज हल्की आंधी और बारिश की संभावना है। 10 से 13 जून तक फिर एक बार भीषण गर्मी का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इस दौरान तापमान 46 डिग्री सेल्सियस जाने की संभावना है।
JUN 09, 2024 06:28 IST

यूपी में हीटवेव का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के कानपुर, फिरोजाबाद, इटावा सहित अधिकतर जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में हीटवेव से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।
JUN 09, 2024 06:28 IST

मुंबई में बारिश

JUN 09, 2024 06:27 IST

गर्मी में झुलसा बिहार

बिहार की राजधानी पटना में लोगों को लू में झुलसता देखा रहा जा रहा है। यहां का तापमान 43 डिग्री बना हुआ है। पटना के साथ गोपालगंज, नालंदा, जीरादेई, मुंगेर और जमुई में हीटवेव की स्थिति बनी हुई है।

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'