Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 05-November-2025: बिहार में मौसम बदलने लगा है, सर्दी के साथ ही अब कोहरे का भी आगमन हो चुका है। सुबह की शुरुआत हल्के कोहरे, खेतों पर ओस की बूंदों और हवा में घुले ठंड के एहसास के साथ हो रही है। हालांकि अभी तक प्रदेश में दोपहर में ठंड महसूस नहीं हो रही है। सिर्फ सुबह और शाम में ही मौसम ठंडा बना हुआ है। जिसके कारण लोगों के गर्म कपड़े और रजाई-कंबल निकल आए हैं। फिलहाल नवंबर में मौसम सुहावना बना हुआ है। आइए जानते हैं कि आज बिहार में कैसा मौसम रहने वाला है।
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज पूरे बिहार में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। कहीं भी बारिश की कोई संभावना नहीं है। सुबह की शुरुआत हल्की ठंडक वाले मौसम के साथ हुई। गया, दरभंगा, पूर्णिया और मुजफ्फरपुर समेत कई जगहों पर सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा छाया हुआ दिखा। जिससे विजिबिलिटी में गिरावट दर्ज की गई। दिन में धूप निकलने के साथ ही कोहरा भी छंट जाएगा। बिहार में आज अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 18 से 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।
बिहार में कब पड़ेगी कड़ाके की ठंड
बिहार में ठंड ने दस्तक दे दी है, लेकिन नवंबर शुरू होने के बावजूद कड़ाके की ठंड अभी दूर बनी हुई है। पिछले कुछ दिनों से राज्य में तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों में तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट होने की संभावना है। बिहार में 15 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। इस अवधि में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना नहीं है। हालांकि शहरों की तुलना में ग्रामीण इलाकों में अभी ठंड का एहसास ज्यादा हो रहा है। लोगों ने स्वेटर-जैकेट पहनना शुरू कर दिया है और रात के समय रजाई भी निकल आई है।
पटना में आज का मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग के अनुसार पटना में आज मौसम साफ रहेगा। सुबह के समय हल्का कोहरा पड़ने की संभावना है। दिन में धूप निकलेगी। शाम ढ़लने पर तापमान में गिरावट के साथ ही मौसम में ठंडक का एहसास फिर घुल जाएगा। आज पटना में न्यूनतम तापमान लगभग 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया ज सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
