हर लड़की चाहती है कि उसकी स्किन हमेशा ग्लो करे और चेहरा फ्रेश दिखे। खासकर अगर शादी या सगाई होने वाली है, तो स्किन का ध्यान रखना और भी जरूरी हो जाता है। लेकिन क्या इसके लिए महंगे फेशियल, क्लीन अप या आर्टिफिशियल स्किन केयर ट्रीटमेंट कराना ही एकमात्र तरीका है? जवाब है - बिल्कुल नहीं।
बिना किसी महंगे ट्रीटमेंट के, सिर्फ घर की नेचुरल चीजों और एक सही डेली रूटीन से भी चेहरे पर बढ़िया ग्लो लाया जा सकता है। फेमस यूट्यूबर और ब्यूटी व्लॉगर Neha Bisht ने कुछ आसान और घरेलू तरीके बताए हैं जिन्हें अपनी डेली रूटीन में शामिल कर आप चेहरे पर नेचुरल निखार पा सकती हैं:
दिन की शुरुआत: हेल्दी ड्रिंक और आंवला
सुबह उठकर सबसे पहले क्लियर और ग्लोइंग स्किन के लिए कोई हेल्दी ड्रिंक पीना बहुत फायदेमंद होता है। शुरुआत में शायद इसका टेस्ट थोड़ा अजीब लगे और पीने का मन न करे, लेकिन 2-4 दिनों में इसकी आदत पड़ जाती है।
इस ड्रिंक के लगभग 10-15 मिनट बाद 2 आंवले खाएं। आंवला स्किन के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसके बाद अपने दांतों की सफाई के साथ-साथ टंग क्लीनर से जीभ साफ करना न भूलें, क्योंकि ओरल हाइजीन भी उतनी ही जरूरी है।
नहाने के बाद: डी-टैन और स्किन केयर
अगर आप धूप में बाहर जाती हैं, जॉब करती हैं या कहीं यात्रा करके लौटी हैं, तो चेहरे पर टैनिंग होना आम बात है। ऐसे में हर 15 दिन में कम से कम एक बार डीटैन मास्क जरूर लगाएं।
डी-टैन मास्क लगाकर इसे 15 से 20 मिनट तक सूखने दें और फिर फेस वॉश कर लें। इसके बाद एक अच्छा सीरम लगाएं। अगर आपको ओपन पोर्स की समस्या है, तो पोर-मिनिमाइजिंग सीरम का इस्तेमाल करें। सीरम जब स्किन में अच्छे से एब्जॉर्ब हो जाए, तो भरपूर मॉइस्चराइजर लगाएं। इसके बाद सनस्क्रीन लगाना बेहद जरूरी है, चाहे आप घर के अंदर ही क्यों न हों।
हल्का और सटल मेकअप
जेली रूटीन में भारी-भरकम मेकअप की जरूरत नहीं है। सनस्क्रीन और मॉइस्चराइजर के बाद सिर्फ 2 से 3 बेसिक प्रोडक्ट्स से हल्का मेकअप करें और उसे अच्छे से ब्लेंड कर लें। इससे आपका लुक बहुत नेचुरल, सटल और फ्रेश लगेगा।
डाइट और हाइड्रेशन का रखें ध्यान
स्किन केयर सिर्फ बाहर से लगाने वाली चीजों तक सीमित नहीं है, आप क्या खाती हैं इसका असर भी चेहरे पर दिखता है।
हेल्दी ब्रेकफास्ट: नाश्ते में रोटी, तोरी या लौकी की सब्जी, एक गिलास दूध और एक मुट्ठी नट्स (ड्राई फ्रूट्स) शामिल करें।
10 मिनट की वॉक: हर मील (नाश्ता, दोपहर का खाना और रात का खाना) के तुरंत बाद 10 मिनट की वॉक जरूर करें। खाकर तुरंत बैठना या लेटना नहीं चाहिए।
हाइड्रेटेड रहें: दिनभर में पर्याप्त पानी पिएं।
मिड-डे स्नैक: नाश्ते के लगभग 2 घंटे बाद आप भुने या उबले हुए चने खा सकती हैं।
लंच: लंच में दाल, भात (चावल), दही, सब्जी और एक प्लेट भरकर सैलेड लें।
रात का रूटीन: फेस वॉश और 5 मिनट मसाज
दिनभर की थकान के बाद भी रात को सोने से पहले चेहरा धोना कभी न भूलें। रात को फेस वॉश करने के बाद कोई भी मॉइस्चराइजर लगाएं और कम से कम 5 मिनट तक चेहरे की अच्छे से मसाज करें। अगर आप मसाज को अपने रूटीन का हिस्सा बना लेती हैं, तो आपकी स्किन क्वालिटी में काफी सुधार देखने को मिलेगा।
ब्राइड्स के लिए खास सलाह
अगर आपकी शादी होने वाली है, तो बाहरी देखभाल के साथ-साथ अपनी डाइट में आयरन, मैग्नीशियम, कोलाजन, विटामिन, ओमेगा-3 और जिंक जैसे जरूरी पोषक तत्वों को डॉक्टर की सलाह से शामिल कर सकती हैं:
नेहा बिष्ट सलाह देती हैं कि सुंदर और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए सही आदत, घर के बने खाने, पानी और नेचुरल होम केयर की जरूरत होती है। बाहर का खाना कम करें, अपनी स्किन टाइप को समझें और आज से ही यह रूटीन फॉलो करना शुरू करें।
