Delhi Police Encounter: दिल्ली में देर रात क्राइम ब्रांच और एक आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चलीं। कार्रवाई के बाद क्राइम ब्रांच ने मेरठ निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान आरोपी को गोली नहीं लगी। वहीं, फायरिंग में किसी पुलिसकर्मी या अन्य व्यक्ति के घायल होने की भी सूचना नहीं है।
कई आपराधिक मामलों में शामिल होने का आरोप
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी पर कई आपराधिक मामलों में शामिल होने का आरोप है। इनमें दिल्ली के छावला इलाके में गोलीबारी की घटना और हत्या से जुड़े मामले भी शामिल हैं। क्राइम ब्रांच की टीम मुठभेड़ के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस अब उसके आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य वारदातों में उसकी संभावित भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और पूछताछ के आधार पर अन्य जानकारियां सामने आने की उम्मीद है।
