देश

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

Nagpur News: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नागपुर में दिए बयान से सियासी हलचल बढ़ी। उन्होंने कहा- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को सौंपना चाहिए काम'।

Image

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

Nitin Gadkari: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के एक ताजा बयान ने देश के राजनीतिक गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है। नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान गडकरी ने कहा कि वह अब पहले की तरह ज्यादा काम नहीं कर सकते और अब काम की जिम्मेदारी नई पीढ़ी के हाथों में सौंप देनी चाहिए। उनके इस बयान को राजनीतिक विश्लेषकों द्वारा नई पीढ़ी को नेतृत्व सौंपने के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

नागपुर कार्यक्रम में क्या बोले नितिन गडकरी?

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट और बेबाक अंदाज में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, 'आजकल मैं ज्यादा काम नहीं कर सकता। जिस समय कर सकता था, उस समय किया। अब मेरी सहभागिता कम हो गई है। नई पीढ़ी के हाथ में काम देना चाहिए। नई पीढ़ी आई है, और पुराने लोग अब उन्हें मार्गदर्शन दे रहे हैं।' गडकरी ने आगे विकास कार्यों पर भरोसा जताते हुए कहा कि आने वाले समय में काम का दायरा इतना बढ़ेगा कि महाराष्ट्र का एक भी आदिवासी गांव अंधेरे में नहीं रहेगा और राज्य में विकास की एक नई तस्वीर दिखाई देगी।

क्या यह सक्रिय राजनीति से हटने का संकेत है?

हालांकि नितिन गडकरी ने अपने बयान में राजनीतिक संन्यास या पद छोड़ने की कोई औपचारिक या आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन उनके इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं:

पीढ़ीगत बदलाव: बता दें कि गडकरी पहले भी सार्वजनिक मंचों से कहते रहे हैं कि जब संगठन या व्यवस्था सुचारू रूप से चलने लगे, तो पुरानी पीढ़ी को पीछे हटकर नई पीढ़ी को मौका देना चाहिए।

मार्गदर्शक की भूमिका: उनके इस बयान को एक स्वाभाविक प्रक्रिया के रूप में देखा जा रहा है, जहां अनुभवी नेता सलाहकार और मार्गदर्शक की भूमिका में रहते हुए युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाते हैं।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस