सोचिए, आप अपने घर में आराम से बैठे हों और अचानक आपकी नजर कंप्यूटर टेबल के पास घूम रहे एक सांप पर पड़ जाए। ऐसा ही एक डरावना मामला सामने आया है, जहां एक कपल ने अपने घर के अंदर एक बेहद जहरीले सांप को देखा। सांप को देखकर दोनों के होश उड़ गए। इस घटना का वीडियो (Video) सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कंप्यूटर डेस्क के नीचे दिखा जहरीला सांप
वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक काले रंग का सांप कंप्यूटर डेस्क के आसपास आराम से घूमता हुआ दिखाई दे रहा है। कुछ देर बाद वह टेबल से नीचे उतरकर वह फर्श पर चला जाता है। वीडियो (Video) देखकर ऐसा लगता है कि घर में मौजूद लोगों को उस समय काफी डर लगा होगा। वीडियो (Video) के आगे के हिस्से में एक व्यक्ति डंडे की मदद से सांप को संभालता हुआ नजर आता है। आखिर में ऐसा लगता है कि सांप को सुरक्षित तरीके से वहां से निकाल लिया गया।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
किस प्रजाति का था यह सांप?
बताया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई दे रहा सांप कॉमन क्रैट है। इसका वैज्ञानिक नाम (Bungarus caeruleus) है। यह एलैपिडे परिवार के बुनगरस जीनस से संबंधित है। कॉमन क्रैट की पहचान आमतौर पर उसके काले शरीर और सफेद क्रॉसबैंड से की जाती है। यह सांप भारत और एशिया के कुछ हिस्सों में पाया जाता है और इसे बेहद जहरीले सांपों में गिना जाता है।
वीडियो पर कुछ ऐसा रहा लोगों का रिएक्शन
इस वायरल वीडियो (Viral Video) को इंस्टाग्राम पर @anusha_sadmal नाम की यूजर ने शेयर किया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा औऱ हजारों लोगों ने लाइक किया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। कुछ लोगों ने इसे बेहद खतरनाक बताया, जबकि कुछ ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी। कई यूजर्स ने कहा कि अगर किसी इलाके में सांप आने की संभावना रहती है तो घर के दरवाजे और खिड़कियों को सुरक्षित रखना चाहिए।
अगर आपके साथ हो इस तरह की घटना तो क्या करें?
इस घटना की सबसे डरावनी बात यही है कि सांप किसी जंगल या सुनसान जगह पर नहीं, बल्कि घर के अंदर कंप्यूटर डेस्क के पास दिखाई दिया। ऐसे में यह वीडियो लोगों को याद दिलाता है कि सांप दिखने पर उसे खुद पकड़ने या छेड़ने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। अगर घर में कभी ऐसा सांप दिखाई दे, तो उससे दूरी बनाए रखना और स्थानीय प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यू टीम या संबंधित विशेषज्ञ की मदद लेना सबसे सुरक्षित कदम है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
