Akanksha Chamola On Gaurav Khanna: रियलिटी शो लॉकअप 2 में आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) ने अपने और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) के रिश्ता का सच दुनिया के सामने रख दिया था। आकांक्षा ने शो में खुलासा किया था कि दोनों अलग हो चुके हैं और तलाक लेने वाले हैं। हालांकि, गौरव ने हमेशा ही कहा है कि वह आकांक्षा का सपोर्ट हमेशा देंगे। इतना ही नहीं, गौरव शो में आकांक्षा को सपोर्ट करने भी पहुंचे थे, लेकिन गौरव के आने पर आकांक्षा चमोला की गेम पर क्या असर पड़ा? इसका खुलासा अब एक्ट्रेस ने किया है। आकांक्षा ने बताया कि गौरव के आने से उनका गेम काफी हद तक खराब हो गया था। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में हुई इन 2 एक्ट्रेस की एंट्री, पोद्दार परिवार में वापसी करेगा ये पुराना किरदार
आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना पर की बात
हाल ही में फराह खान ने आकांक्षा चमोला के घर से अपना व्लॉग बनाया। इस मौके पर दोनों ने लॉकअप 2 और गौरव खन्ना को लेकर काफी सारी बातें कीं। आकांक्षा ने गौरव की शो में एंट्री के बारे में बात करते हुए बताया कि गौरव के जरिए जैसे ही उन्हें शो के बाहर की बातों के बारे में पता चला तो वह काफी ज्यादा परेशान हो गई थीं और इसका असर उनकी गेम पर पड़ा। फराह ने आकांक्षा चमोला से उनकी शो की जर्नी पर सवाल किया, तो आकांक्षा ने कहा, 'जब शो में गौरव आए, तो उन्होंने मुझे कुछ ऐसी जानकारी दी गई जो मेरे घर से जुड़ी हुई थी। जब मैं लॉक अप में आई थी, तो मेरे मन में यही था कि घर पर सब कुछ ठीक है। तब तक घरवालों को इस बात का अंदाजा नहीं था कि कोई बहुत बड़ी बात सामने आने वाली है।' 'कौन जानना चाहता है?' Govinda और Sunita Ahuja पर सवाल से भड़कीं Kashmera Shah, कृष्णा अभिषेक का किया बचाव
