पटना

Bihar में भीषण गर्मी के बीच बरसी राहत की बूंदें, आज आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

बिहार के 19 जिलों में आज आंधी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दक्षिण बिहार के जिलों में येलो अलर्ट जारी हुआ है। मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई, जिससे तापमान में भी गिरावट हुई।

Image

बिहार में आज बारिश का अलर्ट

Bihar Rain and Thunderstorm Alert: बिहार में भीषण गर्मी के बीच राहत की बूंदी आसमान से बरसी हैं। जिससे तापमान में भी हल्की गिरावट देखने को मिली है। प्रदेश के अधिकतर जिलों में आज भी आंधी और बारिश होने के आसार हैं। इसको लेकर मौसम विभाग ने 19 जिलों में ऑरंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा दक्षिण बिहार के जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। साथ ही कुछ जगहों पर वज्रपात की भी संभावना है। इस खराब मौसम में लोगों से सावधान रहने की भी अपील की गई है।

जमुई में हुई सबसे अधिक बारिश

बिहार के 34 जिलों में मंगलवार को हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। इनमें पटना, आरा, जमुई, नवादा, जहानाबाद, बक्सर और नालंदा शामिल हैं। मंगलवार को सबसे ज्यादा बारिश जमुई में हुई, यहां 44 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश होने से तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। मंगलवार को सभी जिलों का तापमान 40 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया है। बिहार में पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक गर्म जिला रोहतास रहा है। यहां का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री दर्ज किया गया।

इस वजह से बदला बिहार का मौसम

मौसम विभाग ने जिन जिलों में बारिश और आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया हैं, उनके नाम सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, वैशाली, सीवान, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से नम हवाएं आ रही हैं, जिसकी वजह से उत्तर-पश्चिम यूपी के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके साथ ही एक टर्फ लाइन बांग्लादेश, दक्षिणी बिहार

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article