दिल्ली

लू के थपेड़े झेल रही दिल्ली, अभी और सताएगी गर्मी, बिजली की डिमांड भी हाई

आज का मौसम दिल्ली, 22 May 2024 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव का अलर्ट जारी है। यहां अगले पांच दिन गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। बढ़ती गर्मी के कारण दिल्ली में बिजली की मांग में भी बढ़ोत्तरी हो रही है।

Image

आज दिल्ली के मौसम का हाल

Delhi Heatwave Alert: दिल्ली-एनसीआर में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। यहां हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है और अगले पांच दिनों के दौरान गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। हालांकि पिछले दिनों की तुलना में दिल्ली में अधिकतम तापमान में कुछ कमी दर्ज की गई है। दिल्ली में जहां दोपहर में सूरज अपने तेवर दिखा रहा है, वहीं रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। रात में भी लोग भीषण गर्मी के कारण पसीने से तर हो रहे हैं। बढ़ती गर्मी के कारण यहां बिजली की मांग भी लगातार बढ़ती जा रही है। आइए जानते हैं कि आज दिल्ली का मौसम कैसा रहने वाला है।

आज दिल्ली का मौसम

दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30.7 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग ने आज यहां हीटवेव का अलर्ट जारी किया हुआ है। इसके साथ ही आज दिन के समय 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रहने की संभावना है। अगले चार दिनों के लिए यहां हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान यहां का अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 से 31 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है।

उच्चम स्तर पर पहुंची बिजली की मांग

दिल्ली में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण बिजली की मांग बढ़ती जा रही है। मंगलवार दोपहर को यहां बिजली की अधिकतम मांग 7717 मेगावाट के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। जिसकी वजह घरों और कार्यालयों में एसी के उपयोग का बढ़ना है। अधिकारियों के अनुसार बिजली की मांग 8000 मेगावाट से अधिक होने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि इस गर्मी में बिजली की मांग लगभग 82,00 मेगावाट तक पहुंच जाएगी।

इन राज्यों में भी हीटवेव का अलर्ट

दिल्ली के अलावा पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, यूपी, एमपी और गुजरात में भी भयंकर गर्मी का दौर चल रहा है। यहां मौसम विभाग की ओर से रेड अलर्ट जारी किया गया है और अगले पांच दिनों के दौरान इन जिलों में गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। मंगलवार को हरियाणा, राजस्थान और यूपी के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ है। हालांकि अगले सात दिन कई राज्यों में राहत की बूंदे भी बरसने वाली हैं। इन जिलों में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और पूर्वोत्तर के सभी जिले शामिल हैं। यहां अगले सात दिन हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article