पटना

Bihar Crime: जमुई में अवैध शराब पकड़ने गई पुलिस पर चले लाठी-डंडे, ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; कई पुलिसकर्मी घायल

बिहार पुलिस को जमुई के एक गांव में अवैध शराब बनाने की सूचना मिली थी। इसके बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस जांच के लिए गांव पहुंची। इसी दौरान ग्रामीण आक्रोशित हो गए और पुलिस पर हमला बोल दिया। ग्रामीण लाठी-डंडे से पुलिस को घेरकर मारपीट करने लगे।

Image

बिहार के जमुई में पुलिस की पिटाई करते ग्रामीण

Bihar crime: पुलिस को इलाके में शराब बनाने की सूचना मिली थी। इसके बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस जांच के लिए गांव पहुंची। इसी दौरान ग्रामीण आक्रोशित हो गए और पुलिस पर हमला बोल दिया। ग्रामीण लाठी-डंडे से पुलिस को घेरकर मारपीट करने लगे और हथियार छीनने का भी प्रयास किया गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पुलिस के पहुंचते ही आक्रोशित हो गए गांववासी

मामला बरहट थाना क्षेत्र के कद्दुआ तरी गांव का है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को इलाके में शराब बनाने की सूचना मिली थी। इसके बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस जांच के लिए गांव पहुंची। इसी दौरान ग्रामीण आक्रोशित हो गए और पुलिस पर हमला बोल दिया। ग्रामीण लाठी-डंडे से पुलिस को घेरकर मारपीट करने लगे। इस घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

लगातार पुलिसकर्मियों पर हो रहे हमले चिंता का विषय बन गए हैं। कभी बालू माफिया तो कभी शराब माफिया द्वारा पुलिस पर हमले की घटनाएं सामने आती रही हैं।पिछले साल गरही थाना क्षेत्र में बालू माफिया ने दरोगा प्रभात रंजन की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी थी।

पुलिस सुरक्षा पर खड़े हुए सवाल

हाल ही में सिकंदरा थाना क्षेत्र में बालू माफिया ने पुलिस जवान के पैर पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया था। वहीं झाझा थाना क्षेत्र में भी बालू माफिया ने पुलिस पर हमला कर दो एसआई को घायल कर दिया था और हथियार छीनने की कोशिश की थी। अब बरहट थाना क्षेत्र में पुलिस पर हमला होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

बताया जाता है कि कद्दुआ तरी गांव एक आदिवासी बहुल गांव है और घटना के समय लोग करमा पर्व को लेकर पूजा-पाठ में जुटे हुए थे। इसी बीच शराब की सूचना पर पुलिस पहुंची, जिसके बाद माहौल बिगड़ गया और हमला हो गया।

पूरे मामले पर बरहट थाना प्रभारी संजीव कुमार ने कहा कि हमले की पुष्टि हुई है। वीडियो फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है और जल्द ही नामजद प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि "पुलिस पर हमला करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।"

Saket kumar
साकेत कुमारauthor

साकेत कुमार के पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 18 वर्षों का लंबा अनुभव है। वर्तमान में वह Times Now Navbharat के पटना ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं और बिहार की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और ग्राउंड रिपोर्टिंग में गहरी पकड़ रखते हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान कई महत्वपूर्ण खबरों को कवर किया है और निष्पक्ष, तथ्यपरक और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। साकेट की रिपोर्टिंग में जमीनी हकीकत, गहन रिसर्च और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने की प्रतिबद्धता साफ दिखाई देती है।

और पढ़ें
End of Article