पटना

Bihar Weather Today: बिहार में सर्द पछुआ हवाएं बढ़ा रही ठिठुरन, डेहरी रहा सबसे ठंडा शहर, आज भी घने कोहरे की आगोश में कई जिले

आज का मौसम बिहार, 27 January 2025 Bihar mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में आज सुबह 8 जिलों में घना कोहरा छाया रहा। इसके अलावा अन्य जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा देखने को मिला। दोपहर में इन जिलों में धूप निकलने की भी संभावना है। जिससे ठंड से हल्की राहत मिलेगी। लेकिन सर्द पछुआ हवाओं के बहाव से रात में फिर कनकनी का एहसास होगा।

Image

आज बिहार का मौसम

Bihar Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में मौसम का अजब-गजब हाल चल रहा। यहां सुबह में प्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा छा रहा है, जिससे सुबह कोल्ड डे जैसी स्थिति महसूस होती है। वहीं दोपहर में धूप निकलने से ठंड में राहत रहती है। लेकिन सूरज ढलने के साथ ही कनकनी का एहसास बढ़ जाता है। इस दौरान प्रदेश में सर्द पछुआ हवाएं भी लगातार चल रही हैं। जिससे रात के समय ठिठुरन महसूस हो रही है, और तापमान में भी गिरावट लगातार देखने को मिल रही है। आइए जानते हैं कि आज बिहार में कैसा मौसम रहने वाला है?

बिहार के 8 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज सुबह के समय हिमालय के तराई वाले क्षेत्रों में घना कोहरा छाया हुआ है। सोमवार को 8 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, शिवहर, अररिया, किशनगंज और सुपौल शामिल हैं। इन जगहों पर घने कोहरे की परत छाई हुई है। बाकी सभी जिलों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा देखने को मिल रहा है। बिहार में आज दिन में धूप निकलने की भी उम्मीद है। साथ ही हल्की से मध्यम स्पीड की पछुआ हवा भी चल सकती हैं। जिससे रात के समय फिर ठंड का एहसास बढ़ जाएगा।

आने वाले दिनों में पढ़ेगा पारा

बिहार में आज अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 6 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार बिहार के न्यूनमत तापमान में अगले तीन दिनों तक कोई खास बदलाव आने की संभावना नही हैं। जिसके बाद न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है।

डेहरी में दर्ज हुआ 5.5 डिग्री पारा

बिहार में 26 जनवरी को सुबह के समय कई जिलों में घना कोहरा देखने को मिला। रविवार को प्रदेश में धूप निकलने से अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। लेकिन पछुआ हवाएं का बहाव भी लगातार जारी है, जिससे रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। रविवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान डेहरी में रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article