दिल्ली

दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर 8 साल में सबसे गर्म रहा दिन, राजस्थान में आज शीतलहर का अलर्ट, दो पश्चिम विक्षोभ की दस्तक से बदलेगा मौसम

आज का मौसम दिल्ली, 27 January 2025 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर भी मौसम गर्म बना रहा। हालांकि सुबह और शाम में ठंड का एहसास बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार इस हफ्ते दिल्ली में तापमान में बढ़ोत्तरी होने के आसार हैं। वहीं राजस्थान में कड़ाके की ठंड का सितम जारी रहने वाला है। इस हफ्ते प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। आईएमडी के अनुसार इस हफ्ते दो पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होने की संभावना है। जिससे उत्तर भारत के मौसम में बदलाव हो सकता है।

Image

आज दिल्ली का मौसम

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में जनवरी वाली कड़ाके की ठंड नहीं पड़ रही है। हालांकि इस महीने के शुरुआती दिनों में जोरदार ठंड और कपकपी का एहसास हो रहा था। लेकिन अब दोपहर में तेज धूप निकलने की वजह से हल्की गर्मी महसूस हो रही है। रविवार को गणतंत्र दिवस पर बीते आठ सालों में पहली बार दिल्ली का मौसम सबसे गर्म दर्ज हुआ। वहीं 19 जनवरी को पिछले 6 सालों में राजधानी का तापमान सबसे अधिक रिकॉर्ड हुआ था। इस दिन दिल्ली का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली में आज मौसम का हाल

दिल्ली में आज आसमान साफ रहने वाला है और सुबह के समय अधिकांश इलाकों में धुंध भी छाई रह सकती है। सोमवार को 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हल्की हवाएं चलने के आसार हैं। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सयिस दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में इस हफ्ते तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है।

इस हफ्ते आसमान में छाए रहेंगे बादल

आईएमडी के अनुसार 28 जनवरी को दिल्ली के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दिन सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रह सकता है। वहीं शाम को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। लेकिन तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने वाला है। 29 और 30 जनवरी को भी आंशिक रूप से बादल छाने और सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा रहने की संभावना है। एक फरवरी तक राजधानी में ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। 29 जनवरी से एक फरवरी के दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री के बीच रह सकता है।

गणंतत्र दिवस पर मौसम रहा गर्म

दिल्ली में रविवार को गणतंत्र दिवस पर बीते आठ वर्षों में पहली बार मौसम सबसे गर्म रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह सामान्य से 2 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूतन तापमान 7.2 डिग्री रहा। आईएमडी के मुताबिक गणतंत्र दिवस पर इससे पहले 26 जनवरी 2017 को दिल्ली में अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। दिल्ली में पिछले कुछ सालों में 26 जनवरी को तापमान में काफ़ी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है।

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार इस हफ्ते दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाले हैं। पहला पश्चिमी विक्षोभ 29 जनवरी और दूसरा एक फरवरी तक सक्रिय होने की उम्मीद है। जिसके प्रभाव से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना जताई जा रही है।साथ ही कुछ जगहों पर घना कोहरा भी छाया रह सकता है। पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से अगले दो दिनों में तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, केरल, माहे, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और यनम में भारी बारिश होने की संभावना है।

राजस्थान में सर्दी का सितम जारी

राजस्थान में सर्दी का सितम बरकरार है, साथ ही तापमान में उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में अगले तीन दिनों तक कड़ाके की ठंड का कहर जारी रहने की संभावना है। अगले एक सप्ताह मौसम शुष्क और सामान्य रहने का अनुमान है। रविवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। मौसम विभाग के अनुसार रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक चौबीस घंटे में न्यूनतम तापमान सीकर में 3.5 डिग्री, चूरू में 3.6 डिग्री, भीलवाड़ा में 4.6 डिग्री, पिलानी में पांच डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 5.1 डिग्री, डबोक में 5.7 डिगी, वनस्थली व बीकानेर में 6.2 डिग्री, कोटा में 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान जयपुर में अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article