नोएडा

Noida-Ghaziabad Weather Forecast: आज बादल और सूरज खेलेंगे लुका छिपी, जानें कल कितना बदलेगा मौसम का मिजाज

Noida-Ghaziabad Weather Forecast Today, 10th March 2024, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Noida Main: नोएडा में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। ऐसा ही मौसम गाजियाबाद में भी देखने को मिलेगा।

Image

नोएडा और गाजियाबाद में मौसम का हाल

Noida- Ghaziabad Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: पहाड़ों में बर्फबारी का सिलसिला मार्च में भी देखने को मिल रहा है। वहीं मैदानी इलाकों में भी गर्मी ने अभी जोर नहीं दिखाया है। यहां सुबह और शाम में ठंड हो रही है और दिन में धूप की चमक देखने को मिल रही है। ऐसा ही मौसम नोएडा समेत पूरे एनसीआर में देखने को मिल रहा है। यहां का मौसम न ज्यादा गर्म है और न ही ज्यादा ठंड है। 13 मार्च को एक बार फिर से यहां बारिश दस्तक दे सकती है। वहीं आज के मौसम की बात करें तो आज सूरज और बादलों के बीच लुका-छिपी का खेल देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं कि नोएडा और गाजियाबाद में आज और कल कैसा मौसम रहने वाला है

नोएडा में मौसम का हाल

नोएडा में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हालांकि इससे धूप पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा और सूरज अपनी गर्मी लोगों तक पहुंचाएगा। नोएडा में आज अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। कल भी यहां का मौसम ऐसा ही रहेगा, तापमान में भी ज्यादा अंतर नहीं देखने को मिलेगा। 13 मार्च को नोएडा में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान हवाएं 25-35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।

गाजियाबाद में आज और कल का मौसम

गाजियाबाद में भी आज हल्के बादल छाए रहेंगे। आज यहां का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है। कल भी यहां आंशिक रूप से बादल आसमान में घिरे रहेंगे। वहीं अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी दिख सकती है। सोमवार को गाजियाबाद का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हो सकता है। गाजियाबाद में आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। वहीं 13 मार्च को यहां पर भी हल्की बारिश के आसार हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article