क्रिकेट

'ऑस्ट्रेलिया ने सारी हदें पार कर दी थीं'... महान एबी डिविलियर्स ने दिल खोलकर 2018 टेस्ट सीरीज के बारे में पोल खोली

AB de Villiers On SA vs AUS Controversial 2018 Test Series: दक्षिण अफ्रीका के महान बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने आखिरकार 2018 की विवादित दक्षिण अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज की कड़वी यादों को खुलकर सामने रखा है। ये वही सीरीज थी जहां ऑस्ट्रेलिया ने सैंडपेपर गेट के कारण क्रिकेट का अपमान किया था। अब 8 साल बाद दोनों टीमों के बीच दक्षिण अफ्रीका में फिर सीरीज होने जा रही है।

Image

एबी डिविलियर्स ने 2018 की विवादित द.अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज पर खुलासा किया (YouTube/Ab de Villiers 360)

जल्द ही ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका दौराे पर जाने वाली है, 8 साल पहले हुए सैंडपेपर विवाद वाले टेस्ट मैच के बाद ये पहला मौका होगा जब ऑस्ट्रेलियाई टीम साउथ अफ्रीका टूर पर जाएगी और आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में जगह बनाने के लिए दोनों टीमें अहम टेस्ट सीरीज में टकराएंगी। ऐसे में एबी डिविलियर्स ने 2018 में साउथ अफ़्रीका में दोनों टीमों के बीच हुई पिछली रेड-बॉल सीरीज को याद किया है। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ने पहले टेस्ट में टीम की हार के बाद X पर एक इमोशनल पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने वादा किया था कि दक्षिण अफ्रईकी टीम सीरीज जीतेगी। इस शानदार बल्लेबाज ने लिखा था, "यह सीरीज यादगार रहेगी।"

एबी डिविलियर्स ने अपनी बात सच कर दिखाई और बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन किया। साउथ अफ़ीका ने सीरीज़ 3-1 से जीती। एक इंटरनेशनल क्रिकेटर के तौर पर अपनी आखिरी सीरीज़ में उन्होंने आठ पारियों में 71.6 की औसत से 427 रन बनाए, जिसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल थे।

अपने YouTube चैनल पर एक वीडियो में उस पोस्ट को याद करते हुए, डिविलियर्स ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में हद पार कर दी थी और घरेलू टीम का सम्मान नहीं किया था। उन्होंने इस बात पर भी निराशा जताई कि मैदान पर उनकी टीम के खेल पर ऑस्ट्रेलिया के बॉल-टेम्परिंग विवाद का साया पड़ गया, जिसके कारण स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर एक साल का बैन लगा था।

मैं काफी भावुक हो गया था

एबी ने कहा, "उस पहले टेस्ट मैच के बाद मैं काफी भावुक हो गया था। मैदान पर ऑस्ट्रेलिया जिस तरह से पेश आया, उससे मैं परेशान था, बात काफी निजी हो गई थी। नाथन लियोन ने मेरे ऊपर गेंद गिरा दी; ऐसा नहीं है कि मुझे चोट लगी या कुछ और हुआ, लेकिन यह थोड़ा अपमानजनक था, और उसमें सम्मान की कमी थी। बैटिंग करते समय मैदान पर कुछ बातें हुईं, क्विंटन डी कॉक से कुछ कहा गया और हमारे ही देश में हमारे प्रति अनादर दिखाया गया। मैदान से बाहर निकलते समय झगड़ा हुआ, लोग एक-दूसरे की शर्ट खींच रहे थे, ऐसी चीजें जो 'जेंटलमैन गेम' में कभी नहीं देखी जातीं। ऑस्ट्रेलिया आक्रामक खेलता है, लेकिन 2018 में उन्होंने हद पार कर दी थी।"

दुर्भाग्य था कि सुर्खियां सैंडपेपर गेट की बनीं

एबी ने कहा, "मुझे याद है कि डरबन के किंग्समीड से निकलते समय मैं भावुक और निराश था। मैंने ट्वीट किया, 'यह सीरीज़ यादगार रहेगी,' और फिर उसे भूल गया। लेकिन वापसी करने का जोश, भावना और जुनून बहुत ज़्यादा था। मैंने PE में अगले मैच में शायद अपने करियर की सबसे बेहतरीन टेस्ट पारी खेली, हम जीते, और फिर ऑस्ट्रेलिया का खेल बिखरने लगा। यह दुर्भाग्यपूर्ण था कि सुर्खियां सैंडपेपर गेट, टीम में बदलाव और धोखाधड़ी के बारे में बनीं, न कि उस शानदार क्रिकेट के बारे में जो हमने एक बेरहम ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ वापसी करने के लिए खेला था।"

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article