टीवी के चर्चित रिएलिटी शो 'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' में बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया अपनी आने वाली फिल्म 'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' (The Vvaan Force of the Forest) को प्रमोट करने शो में पहुंचे थे। शो के होस्ट और बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) ने सिद्धार्थ से उनकी शादीशुदा जिंदगी और पिता बनने के एक्सपीरियंस को लेकर मजेदार सवाल किए। सलमान ने सिद्धार्थ से पूछा कि शादी के बाद उनकी जिंदगी कैसी चल रही है और पिता बनकर कैसा लग रहा है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Daayra Box Office Day 3: करीना-पृथ्वीराज की फिल्म ने पकड़ी रफ्तार, तीसरे दिन हुई इतनी कमाई)
इसके जवाब में सिद्धार्थ ने कहा, 'बहुत अच्छा।' इसके बाद सलमान ने मजाकिया अंदाज में याद दिलाया कि वह पहले भी सिद्धार्थ को बार-बार शादी करने की सलाह देते थे। उन्होंने कहा कि उस समय सिद्धार्थ शर्मीली दुल्हन बन गए थे। सिद्धार्थ ने बताया कि उन्होंने और कियारा आडवाणी ने लंबे समय तक अपने रिश्ते को प्राइवेट रखा था। उन्होंने कहा कि दोनों ने अपने रिश्ते का राज सही समय पर खोला। इस पर सलमान ने मजाक करते हुए कहा कि अब वही राज बच्चे में है।
सिद्धार्थ और कियारा आडवाणी ने जुलाई 2025 में अपनी बेटी का स्वागत किया था। कुछ समय बाद दोनों ने बेटी का नाम सारायाह मल्होत्रा बताया। शो में सिद्धार्थ ने पिता बनने के अनुभव को लेकर कहा कि उनके लिए पिता बनना दुनिया का सबसे अच्छा रोल है। उन्होंने अपनी बेटी के बारे में बात करते हुए बताया कि वह अब करीब 15 महीने की हो गई है। सिद्धार्थ ने कहा कि बेटी के साथ समय बिताना उनके लिए दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास है। इस दौरान सलमान ने मजाक में सिद्धार्थ से कहा कि उम्मीद है जल्द ही उनके एक और बच्चे की खबर सुनने को मिलेगी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Yeh Prem Mol Liya Title Track: छा गई आयुष्मान-शरवरी की केमिस्ट्री, फैन्स को पसंद आया गाना)
बातचीत के दौरान सिद्धार्थ ने भी सलमान खान को मजेदार सवाल में घेर लिया। उन्होंने सलमान से पूछा कि शादी और बच्चों को लेकर उनका क्या ख्याल है। इस पर सलमान ने कहा कि शादी और बच्चों को लेकर उनके विचार बहुत अच्छे हैं लेकिन वह उन्हें शेयर नहीं करना चाहते।
