नोएडा

Noida: बिल्डिंग से कूदा BSC छात्र, मौके पर दर्दनाक मौत, जानिए पूरा मामला

नोएडा सेक्टर 61 में एक 21 साल के छात्र ने बिल्डिंग से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। गिरने के बाद परिवार वालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Image

नोएडा में बिल्डिंग से कूदकर छात्र ने की आत्महत्या

Photo : iStock

Noida: नोएडा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक छात्र ने बहुमंजिला इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला सेक्टर 61 के पंचाचूली अपार्टमेंट का है, जहां मंगलवार को एक 21 साल के छात्र ने बिल्डिंग से कूदकर कथित तौर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद परिवार वालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

नोएडा सेक्टर 61 का है मामला

पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। जिसमें उन्होंने बताया कि घटना सेक्टर 58 थाना क्षेत्र के सेक्टर 61 में पंचाचूली अपार्टमेंट में मंगलवार देर रात हुई। लिस प्रवक्ता के अनुसार, इमारत की छत से गिरने के बाद अर्चित सिंह को उसके परिवार ने अस्पताल में भर्ती कराया और इस संबंध में स्थानीय थाने को जानकारी दी।

अचानक छत पर गया और गिर गया

पुलिस प्रवक्ता ने अनुसार इलाज के लिए छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, उसके पिता भूपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अर्चित कल रात घर पर ही था। लेकिन अचानक वह अपनी इमारत की छत पर चला गया और फिर नीचे गिर गया।

मामले की जांच कर रही पुलिस

पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि वह इस बात की जांच में जुटे हैं कि यह मामला दुर्घटना वश मौत का है या फिर छात्र ने आत्महत्या कर ली। अधिकारी ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

(इनपुट-भाषा)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'