जयपुर

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में आंधी-तूफान का येलो अलर्ट, इन जिलों में बारिश के आसार, जानें आज मौसम का हाल

Rajasthan weather: राजस्थान में इन दिनों मौसम का उतार-चढ़ाव बना हुआ है। यहां से पश्चिम विक्षोम गुजर रही है, जिससे लोगों को हीटवेव और लू से राहत मिली है। वहीं आज यानी गुरुवार को यहां कई जिलों में आंधी-तूफान और मेघ गर्जन के साथ बारिश होने के आसार हैं। जिसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। जानिए अपने जिले का हाल-

Image

राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम

Photo : iStock

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। जिसकी वजह है यहां से पश्चिम विक्षोम गुजरना। यहीं कारण है कि यहां आंधी-तूफान और बारिश हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट आई है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। नए विक्षोम के कारण प्रदेश में लू और हीटवेव का कहर कम हुआ है और लोगों ने सुकून की सांस ली है। वहीं आज यानी गुरुवार को कई जिलों में आंधी-तूफान और मेघ गर्जन के साथ बारिश होने के आसार हैं। जिसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। विभाग के मुताबिक 8 से 9 जून तक उत्तरी राजस्थान और पूर्वी- दक्षिण राजस्थान में तेज हवा चलने के साथ ही बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

राजस्थान के इन जिलों में होगी बारिश

राजस्थान के दौसा,जयपुर, धौलपुर, झुंझुनू, कौली, अलवर, भरतपुर, सवाई, माधापुर, हनुमानगढ़, सीकर, बीकानेर, चुरू, जोधपुर, नागौर, जैसलमेर और श्रीगंगानर में आंधी और बारिश की संभावना है। विभाग के मुताबिक मौसम के बदले से इन इलाकों के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकेगी।

इस सप्ताह इन जिलों में बारिश के आसार

विभाग का मानना है कि 8 से 9 जून को उत्तरी राजस्थान और पूर्वी- दक्षिण राजस्थान में तेज हवा चलने के साथ ही यहां बारिश के आसार बने हुए हैं। जिनमें उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, झालावाड़, भरतपुर, अलवर, दौसा, जयपुर और प्रतापगढ़ शामिल हैं।

कैसा रहा इन शहरों का हाल

राजस्थान के कई इलाकों में कल का तापमान 40 डिग्री के आस-पास दर्ज किया गया, जो सामान्य मौसम से 3 डिग्री सेल्सियस से अधिक है। वहीं कल धौलपुर का पारा 45 डिग्री के पार गया। वहीं कुछ इलाकों में लू का कहर भी बरसता रहा।

राजस्थान के शहरों का तापमान

धौलपुर 45.4 °C
पिलानी 44.4 °C
श्रीगंगानगर44.4 °C
कोटा44.3 °C
वनस्थली 44.2 °C
अलवर 44 °C
चूरू43.88 °C
जैसलमेर 40.3 °C
ये भी पढ़ें- Karauli की ये हवेली, गर्मियों में भी रहती है कूल- कूल; जानें क्या है वजह और खासियत

जून में राजस्थान का मौसम

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान में 4 जून से मौसम साफ रहने के आसार हैं, जिससे कि गर्मी का कहर बरकरार रहेगा। वहीं कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने के संभावना जताई जा रही है। अनुमान है कि जून में मौसम सामान्य बना रहेगा। हल्के बादल छाए रहने के साथ तापमान 40 डिग्री के आसपास बना रहेगा। ऐसा हो सकता है कि इस दौरान तेज हवा भी चले। यह जरूर है कि नमी अधिक होने से दिन में उमस भरी तपिश बनी रहे। एक बार फिर 6 जून से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा जिसका असर पूर्वी राजस्थान पर पड़ेगा। ऐसे में यहां आंधी चलने और कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश होने के भी आसार हैं।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'