नोएडा

Noida Encounter: पुलिस ने मुठभेड़ में एक बदमाश को धर दबोचा, चोरी की बाइक और 2 मोबाइल हुए बरामद

Noida Police Encounter: नोएडा में थाना फेज वन पुलिस की मोबाइल चोरी करने वाले बदमाश के साथ मुठभेड़ हुई। जिसमें पुलिस ने उसे गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान बदमाश को पकड़ा है। वह चोरी की बाइक से मोबाइल लूटता था। उसके खिलाफ दिल्ली-एनसीआर में करीब एक दर्जन केस दर्ज हैं।

Image

फाइल फोटो

Noida Police Encounter: नोएडा में थाना फेज 1 पुलिस की चेकिंग के दौरान बदमाश के साथ मुठभेड़ हुई। जिसमें एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। बदमाश के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, 2 मोबाइल फोन और अवैध तमंचा बरामद हुआ है।

बदमाश ने पुलिस पर की फायरिंग

पुलिस सेक्टर 15A के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान सेक्टर 16 के तरफ से बाइक पर संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखा दिया। पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया। पुलिस का इशारा देख बदमाश सेक्टर 16 गंदे नाले के तरफ भागने लगा। जिसके बाद पुलिस ने उसका पीछा किया। इस दौरान बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। जिसमें बदमाश को एक गोली लग गई। बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

चोरी की बाइक से मोबाइल लूटता था बदमाश

घायल बदमाश की पहचान बिहार के रहने वाले मनीष के तौर पर हुई है। वह चोरी की बाइक से मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देता था। बदमाश के ऊपर दिल्ली-एनसीआर में करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article