शहर

उत्तर प्रदेश पुलिस की बड़ी सफलता: साइबर अपराध से जुड़े 635 करोड़ रुपये कराए गए 'फ्रीज', DGP राजीव कृष्ण ने गिनाईं उपलब्धियां

DGP Rajiv Krishna Cyber Crime Update UP: यूपी के डीजीपी राजीव कृष्ण ने बताया कि पुलिस ने पिछले एक साल में साइबर धोखाधड़ी के 635 करोड़ रुपये फ्रीज किए हैं।

Image

उत्तर प्रदेश पुलिस की बड़ी सफलता: साइबर अपराध से जुड़े 635 करोड़ रुपये कराए गए 'फ्रीज', DGP राजीव कृष्ण ने गिनाईं उपलब्धियां

Uttar Pradesh Police Cyber Crime 635 Crore Frozen: पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने पिछले एक साल में साइबर अपराध से जुड़े मामलों में 635 करोड़ रुपये 'फ्रीज' कराए हैं। पुलिस स्मृति दिवस पर यहां आयोजित कार्यक्रम में कृष्ण ने कहा कि अपराध और अपराधियों को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति के तहत पुलिस के कामकाज में सुधार के लिए 10 प्राथमिकताएं तय की गई हैं, जिनमें छोटे अपराधों पर अंकुश लगाने के साथ गिरोहबंद अपराधियों और माफिया के खिलाफ कार्रवाई शामिल है।

उन्होंने कहा कि साइबर अपराध के मामलों में विभिन्न बैंकों में 635 करोड़ रुपये ’फ्रीज’ कराने से हजारों लोगों की धनराशि सुरक्षित रखने में मदद मिली।

सड़क सुरक्षा उपायों से लोगों की जान बचाई गई

डीजीपी ने बताया कि 'जीरो फैटेलिटी डिस्ट्रिक्ट' पहल समेत सड़क सुरक्षा उपायों से 2025 की पहली छमाही की तुलना में 2026 की पहली छमाही में दुर्घटनाओं में नौ प्रतिशत और मौतों में 10 प्रतिशत की कमी आई तथा इन प्रयासों से 1,000 से अधिक लोगों की जान बचाने में मदद मिली।

नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 2026 में अब तक छह हजार से अधिक तस्करों को गिरफ्तार किया गया, 36 हजार किलोग्राम से ज्यादा मादक पदार्थ जब्त किया गया और 26 गिरोहों का भंडाफोड़ किया गया। कृष्ण ने कहा कि पुलिस तस्करों के नेटवर्क, अवैध कमाई और तस्करी में इस्तेमाल होने वाले साधनों को भी कार्रवाई की जद में ला रही है।

बता दें कि पुलिस स्मृति दिवस हर साल 21 अक्टूबर को मनाया जाता है। यह दिन, उन वीर पुलिसकर्मियों को समर्पित है, जिन्होंने देश की रक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीद परिवारों से मिलकर उनका हाल जाना और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें