नोएडा

Noida: उधार न चुकाने पर लहसुन विक्रेता के साथ दरिंदगी, निर्वस्त्र करके पीटा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 20, 2023, 12:54 PM IST

35 वर्षीय लहसुन विक्रेता ने 5,600 रुपये के कुल ऋण के एक हिस्से का भुगतान नहीं कर पाया तो आरोपियों ने उसे निर्वस्त्र करके उसकी पिटाई कर दी। पीड़िता को दुकान के अंदर पकड़ कर उसे निर्वस्त्र किया और लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर गालियां भी दीं।

Image

Noida: उधार न चुकाने पर लहसुन विक्रेता के साथ दरिंदगी, निर्वस्त्र करके पीटा

Garlic Seller Stripped: नोएडा में एक लहसुन विक्रेता को निर्वस्त्र कर उसके साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 35 वर्षीय लहसुन विक्रेता ने 5,600 रुपये के कुल ऋण के एक हिस्से का भुगतान नहीं कर पाया तो आरोपियों ने उसे निर्वस्त्र करके उसकी पिटाई कर दी। इस घटना की एक वीडियों भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि जो लोग फरार है पुलिस उनकी भी तलाश कर रही है।

3, 100 रुपए रह गया था बकाया

दरअसल, लहसुन विक्रेता के अनुसार वह लहसुन का ठेला लगाने के अलावा सेक्टर 88 के फल-सब्जी बाजार में काम करता है। उसने आढ़ती से करीब एक महीने पहले पैसे उधार लिए थे। सोमवार को जब वह 5,600 रुपये के उधार में से 2,500 रुपये चुकाने गया तो आढ़ती ने अपने अकाउंटेंट और दो मजदूरों को दुकान पर बुलाया। उन्होंने पीड़िता को दुकान के अंदर पकड़ कर उसे निर्वस्त्र किया और लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर गालियां भी दीं। हालांकि पीड़िता ने उससे अनुरोध किया था कि वह बाकि के रुपए भी जल्द चुका देगा।

दो आरोपी गिरफ्तार

इस मामले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कथित तौर पर विक्रेता को कपड़े उतारने के लिए मजबूर करने और उसे गालियां देते हुए दिखाया गया है। पुलिस ने इस मामले में आढ़ती सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी सुंदर सिंह और उसके सहयोगी भगनदास सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। जो लोग फरार हैं उन्हें भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा और उनके खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें